सपा-बसपा की सरकारों ने प्रदेश को पीछे धकेला: अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि इन सरकारों ने अपनी अपनी जाति का विकास किया। पर भाजपा ने सबका साथ सबका विकास किया। केंद्र सरकार ने यूपी को 10 लाख करोड़ से अधिक धन विकास के लिए दिया। बस प्रदेश की जनता 74 सीटे दे दें।

Update:2019-05-03 21:56 IST
अमित शाह की फ़ाइल फोटो

लखनऊ: यूपी में 20 साल से सपा बसपा की सरकारों ने प्रदेश का बहुत नुकसान किया। लेकिन 2014 और 2017 के विधान सभा के चुनाव के बाद प्रदेश की स्थिति बदल गई।

ये भी पढ़ें...राहुल पीएम से मांग रहे थे बहस करने का मौका, जवाब अमित शाह ने दिया है

आज यहां कपूरथला में जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि इन सरकारों ने अपनी अपनी जाति का विकास किया। पर भाजपा ने सबका साथ सबका विकास किया।

ये भी पढ़ें...अमित शाह ने डाल्टनगंज में कहा- bjp अगर सत्ता में आई तो जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा देगी

केंद्र सरकार ने यूपी को 10 लाख करोड़ से अधिक धन विकास के लिए दिया। बस प्रदेश की जनता 74 सीटे दे दे। राजनाथ सिंह जैसा सांसद कहीं नही मिलेगा। यह वही लखनऊ है जहां से अटल विहारी जीतते थे। विजय तो राजनाथ जी की सुनिश्चित पर जीत देश के गृह मंत्री वाली होनी चाहिए।

उन्होंने कहा आतंकवाद और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मोदी सरकार बेहद जरूरी है। जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें...अमित शाह की झारखंड में रैली से पहले नक्‍सलियों ने बम से उड़ाया इस पार्टी का कार्यालय

Tags: