अभी तक तो सिर्फ PM ही थे लेकिन अब तो 'जो​ड़ी-मेकर' भी बन गए अपने मोदी

अपने सम्बोधन के दौरान सपा बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सुना था जोड़िया ऊपर आसमानों में बनती है लेकिन कुछ जोड़ियां मोदी जी के डर से भी बनती है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी की कोई नाराजगी नही है|

Update: 2019-05-02 12:53 GMT

गोरखपुर: सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ के छतहरी के मैदान में बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने अपना दल(एस)की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल और केन्द्रीय वित्त राज्य मन्त्री शिव प्रताप शुक्ला पहुँचे।शिव प्रताप शुक्ला ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए भोजपुरी भाषा में लोगो से वोट माँगा।

वही अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी के बावजूद भी स्थानीय विधानसभा से अपना दल (एस)के अकेले विधायक चौधरी अमर सिंह मंच पर नही दिखे।बताते चले अपना दल के विधायक बीजेपी प्रत्याशी पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाकर उनके विरोध में अपना स्वर बुलन्द कर रहे है।चुनावी जनसभा के दौरान कुर्सियो की शोभा बढ़ाते चौकीदार भी देखे गए।

ये भी पढ़ें— क्यों बार बार आ जाते हैं कोर्ट के दायरे में राज्यपाल?

चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए अनुप्रिया पटेल ने सोनेलाल के चरणों में श्रद्धा के पुष्प अर्पित करते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। सभा में आये सभी नेताओ और कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में आप लोग आये इसके लिए साधु वाद।आप सबने मन बना लिया है। इस चुनाव आप दोबारा नरेन्द्र मोदी जी को प्रधान मंत्री बनाने के लिए दुबारा EVM का बटन दबाने जा रहे है।

Full View

उन्होंने कहा कि चार चरणों के चुनाव का जो रुझान है। वो इस बात का संकेत दे रहा है कि फिर से नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। इस बार का चुनाव काफी महत्त्वपूर्ण है।आप सिर्फ अपना सांसद चुनने नही जा रहे है। नरेद्र मोदी जी के खिलाफ देश भर के सियासी दल के लोग खड़े हो गए है। खिलाफत करने वाले वो सियासी दल के लोग है जिनकी सियासी जमीन मोदी जी की लोकप्रियता के वजह से खिसकती नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें— फोनी चक्रवात: 89 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों के लिए तीन विशेष ट्रेनें लगाई गईं

उन्होंने कहा कि अजहर मसूद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किये जाने को भारत की आतंकवाद पर सबसे बड़ी सफलता बतायी।पाकिस्तान को हमने करार जवाब दिया है।देश में वो सरकार नही है कि जब तुम सेना के सर काटकर ले जाते थे वो अब नही चलेगा।हमारी सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पूरी दुनिया में सन्देश दिया है कि भारत अब आपने आत्म सम्मान के साथ कोई समझौता नही करने वाला है।

अपने सम्बोधन के दौरान सपा बसपा गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मैंने सुना था जोड़िया ऊपर आसमानों में बनती है लेकिन कुछ जोड़ियां मोदी जी के डर से भी बनती है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी की कोई नाराजगी नही है मै बात करुँगी। सपा बसपा गठबंधन पर कहा कि जाँच का डर है सबकी जाँचे चल रही है।

ये भी पढ़ें— चारमीनार का एक हिस्सा टूट गया, जानें कैसे?

Tags: