नेशनल हॉकी खिलाड़ी से घर में घुसकर छेड़छाड़, तीन गिरफ्तार

Update: 2018-06-29 05:13 GMT

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के थाना मेडिकल क्षेत्र में नेशनल हॉकी खिलाड़ी और उसकी बहन से कथित रुप से घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने तीन आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक युवक अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

VIRAL VIDEO: वेडिंग रिसेप्शन में रुबीना ने सरेआम पति को किया KISS

दर्ज तहरीर के आधार पर थाना मेडिकल प्रभारी सतीश कुमार ने आज बताया कि मेडिकल थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला नेशनल हॉकी खिलाड़ी और उनकी बहन को उनकी कॉलोनी के ही चार युवक काफी दिनों से परेशान कर रहे हैं। कल रात चारों आरोपी गलत नीयत से घर में घुस गए और छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी युवक भुगत लेने की धमकी देते हुए फरार हो गए़।

त्रिपुरा mob attack : बच्चा चोरी के शक में भीड़ के हमले में 2 मरे, 6 घायल

थाना प्रभारी के अनुसार घटना के संबंध में आरोपी युवकों में से अश्वनी,राहुल और रुपेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।चीथा युवक कुणाल अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। उधर,महिला हॉकी खिलाड़ी यह भी आरोप है कि पिछले 20 दिनों से वह आरोपियों के खौफ से घर में कैद है। क्योंकि जब भी वह बाहर निकलती हैं आरोपी उनके साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं।