EC ने लगाया बैन तो साध्वी प्रज्ञा ने झाल बजा मंदिर में गाए भजन

चुनाव आयोग के बैन लगाने के बावजूद साध्वी प्रज्ञा आज भोपाल के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना किया। वहां उन्होंने भजन गायन भी किया।

Update: 2019-05-02 06:41 GMT

नई दिल्ली: चुनाव आयोग के बैन लगाने के बावजूद साध्वी प्रज्ञा आज भोपाल के दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना किया। वहां उन्होंने भजन गायन भी किया।आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा पर 72 घंटे का बैन लगाया है। मुंबई आतंकी हमले में शहीद हेमंत करकरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित बयान दिया था।

यह भी पढ़ें......साध्वी प्रज्ञा के सवाल पर क्या बोलीं उमा भारती, किसको बताया महान संत

साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि बाबरी मस्जिद का ढांचा गिराने पर उन्हें अफसोस नहीं, बल्कि गर्व होता है। इसी पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है।

 

यह भी पढ़ें.....BJP प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बयान देकर फंसी, कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों की वोटिंग बाकी है। 169 सीटों पर छह मई, 12 मई और 19 मई को वोट डाले जाएंगे। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए प्रचार जारी है। 6 मई को होने वाले मतदान में कुल 51 सीटों पर वोट डाले जाने हैं। इससे लिए सभी राजनीतिक दल रैलियां करके मतदताओं को अपने पक्ष में करने के लिए जोर लगा दिया है।

Tags: