‘दो लोगों की सेना’ की नोटबंदी, जीएसटी ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी : शत्रुघ्न

पूर्व भाजपा नेता सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: संजय निरुपम एवं उर्मिला मातोंडकर के लिये चुनाव प्रचार कर रहे थे।

Update: 2019-04-26 04:16 GMT

मुंबई: अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘दो लोगों की सेना’’ द्वारा थोपी गई नोटबंदी और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी।

ये भी देखें:झूठ बोलकर कन्हैया को बदनाम किया जा रहा है : शबाना आजमी

पूर्व भाजपा नेता सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह यहां मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: संजय निरुपम एवं उर्मिला मातोंडकर के लिये चुनाव प्रचार कर रहे थे।

सिन्हा अपने भाषणों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को ‘‘दो लोगों की सेना’’ कहा करते हैं।

ये भी देखें:वाराणसी: डोमराजा सहित ये होंगे मोदी के प्रस्तावक

रैली में सिन्हा ने कहा, ‘‘दो लोगों की सेना द्वारा थोपी गई नोटबंदी और जीएसटी ने देश की अर्थव्यस्था को बहुत प्रभावित किया।’’

(भाषा)

Tags: