लोकसभा चुनाव : मायावती NDA में होंगी शामिल, बीजेपी का करेंगी सपोर्ट!

 आगरा सट्टा बाजार में इस लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में माहौल है। कांग्रेस की बोली लगाने वाले नहीं मिल रहे है। सट्टेबाजों की नजर में सपा-बसपा गठबंधन भी कुछ हद तक मजबूत है। कांग्रेस पार्टी को लेकर नकारात्मक ट्रेंड है।

Update: 2019-04-26 13:10 GMT

आगरा : आगरा सट्टा बाजार में इस लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से एनडीए के पक्ष में माहौल है। कांग्रेस की बोली लगाने वाले नहीं मिल रहे है। सट्टेबाजों की नजर में सपा-बसपा गठबंधन भी कुछ हद तक मजबूत है। कांग्रेस पार्टी को लेकर नकारात्मक ट्रेंड है।

ये भी देखें : Lok sabha election 2019: किसकी नैया पार लगाएंगे ब्राह्मण

सट्टा इस बात पर भी लगा है कि क्या राजग को 325 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, क्या बसपा मायावती सपा का साथ छोड़ राजग में शामिल होंगी।

फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर के मुकाबले भाजपा उम्मीदवार राज कुमार चाहर पर अधिक भाव लग रहा है। यूपी में बीजेपी को 80 सीटें मिलेंगी।

ये भी देखें : जानिए CM योगी ने इस बार के चुनाव में भाजपा को मिलने वाली सीटों के बारे में क्या कहा

सूत्रों के मुताबिक आगरा, हाथरस और मथुरा के सट्टा बाजार में भी बीजेपी की जीत बताई जा रही है। आसपास के जिलों के बड़े ज्योतिषियों ने भी सट्टा बाजार को टिप्स दी हैं। उनके मुताबिक आएगा तो मोदी है, हां सीटें कुछ कम होंगी।

 

Tags: