सीएम गहलोत ने पीएम पर लगाया युवाओं को भ्रमित करने का आरोप

सूबे के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, आजादी के बाद देश की जनता व कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए कामों के चलते ही भारत आज महाशक्ति बनने की ओर बढ़ा है। गहलोत ने कहा कि मोदी उस नयी पीढ़ी को भ्रमित कर रहे हैं जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए कामों की ज्यादा जानकारी नहीं है। 

Update: 2019-04-18 14:26 GMT

बीकानेर : सूबे के सीएम अशोक गहलोत ने कहा, आजादी के बाद देश की जनता व कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए कामों के चलते ही भारत आज महाशक्ति बनने की ओर बढ़ा है। गहलोत ने कहा कि मोदी उस नयी पीढ़ी को भ्रमित कर रहे हैं जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों द्वारा किए गए कामों की ज्यादा जानकारी नहीं है।

गहलोत ने चूरू व अलवर में भी सभाएं की। सम्बद्ध लोकसभा क्षेत्रों के कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ साथ उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भी उनके साथ थे।

ये भी पढ़ें… बुलंदशहर: इस आरोप में BJP प्रत्याशी भोला सिंह को नजरबंद करने का आदेश जारी

उन्होंने कहा, भारत अगर महाशक्ति बनने की ओर बढ़ा तो यह कांग्रेस के कारण ही संभव हुआ। मोदी को लोगों को भ्रमित करने के बजाय यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने पांच साल मे क्या किया। वह तो सेना के नाम की राजनीति कर रहे हैं।

गहलोत ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की सरकारों के कार्यकाल में विकास कार्य हुए। अनेक बड़े संस्थान स्थापित हुए और इन सब बातों से देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा।

ये भी देखें :लखनऊ से कांग्रेस उम्मीदवार आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने दाखिल किया नामांकन

गहलोत ने कहा,' लेकिन मोदी सोशल मीडिया युवाओं को निशाना बना रहे हैं। वे उन्हें भ्रमित कर रहे हैं और सोशल मीडिया का दुरुपयोग हो रहा है।'

ओबीसी होने के कारण कांग्रेस के निशाने पर होने संबंधी प्रधानमंत्री मोदी के एक बयान का जिक्र करते हुए गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह अवांछित बयान है और कि मोदी चुनाव जीतने के लिए इस तरह की बातें करते रहते हैं।

Tags: