कांग्रेस की नई लिस्ट में बंसल और परणीत कौर सहित 20 उम्मीदवार

कांग्रेस ने पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से टिकट दिया।

Update: 2019-04-03 03:04 GMT

नई दिल्ली : कांग्रेस ने पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल को चंडीगढ़ लोकसभा सीट से जबकि पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह की पत्नी परणीत कौर को पटियाला लोकसभा सीट से टिकट दिया।

कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों के लिए 20 उम्मीदवारों की सूची जारी की है, जिसमें पंजाब के छह, गुजरात से चार, झारखंड से तीन, ओडिशा एवं कर्नाटक से दो-दो और हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दादर एवं नगर हवेली से एक-एक प्रत्याशी का नाम है।

ये भी पढ़ें— उमर- विधानसभा चुनाव में बहुमत मिले, पब्लिक सेफ्टी ऐक्ट को कानून से निकाल देंगे

झारखंड की रांची सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय को टिकट दिया है। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा सीट से पार्टी ने पवन काजल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

ये भी पढ़ें—भोपाल : CM कमलनाथ ने दिए RSS ऑफिस में सुरक्षा को जारी रखने के निर्देश

वहीं पंजाब में कांग्रेस ने गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़, अमृतसर से गुरजीत सिंह ओजला, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू और जालंधर से संतोष सिंह चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।

होशियारपुर से पार्टी ने राजकुमार छब्बेवाल को टिकट दिया है।

Tags: