साध्वी प्रज्ञा को टिकट पर बोली कांग्रेस: भाजपा से और क्या उम्मीद कर सकते हैं

मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भगवा पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है।

Update:2019-04-17 20:45 IST

नयी दिल्ली: मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भगवा पार्टी से और क्या उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें......चाणक्य और साध्वी की टक्कर,चलने लगे बयानों के तीर- सज गया भोपाल का मैदान

भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा का टिकट दिए जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आप भाजपा से और क्या उम्मीद कर सकते हैं।’’

यह भी पढ़ें......बीजेपी को रोकने के लिए हम गठबंधन चाहते थे, पर कांग्रेस गंभीर नहीं: आप नेता संजय सिंह

दरअसल, मालेगांव धमाका मामले में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा ने बुधवार को मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से टिकट देने का ऐलान किया जहां उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से होगा।

यह भी पढ़ें......चचा आजम ने जया की !@#$ का रंग बताया, भतीजे टीपू ने सफाई पेश कर दी

इन दिनों जमानत पर चल रहीं ठाकुर इस ऐलान से चंद घंटे पहले ही भाजपा में शामिल हुई थीं। उनको टिकट देना इस बात की ओर इशारा करता है कि भगवा दल का यही प्रयास है कि हिंदुत्व को ही केंद्रीय मुद्दा बनाए रखा जाए। यह सीट कई चुनावों से भाजपा के पास ही है।

(भाषा)

Tags: