गोरखपुर: सपा-बसपा गठबंधन को लेकर ये क्या बोल गये गृहमंत्री राजनाथ सिंह

राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि सरकार आने के बाद राष्ट्रद्रोह को माफ कर देंगे। हम सरकार आने पर इतना सख्त बनाएंगे की राष्ट्रद्रोही की रूह कांप जाएगी।

Update:2019-04-27 19:02 IST

गोरखपुर: आज केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह संतकबीर नगर से बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण निषाद के पक्ष में खजनी में जनसभा की। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा में आये सभी लोगों का स्वागत किया और भोजपुरी में बोलकर सभी लोगों का हालचाल जाना।

गृहमंत्री ने कहा कि मैं नौजवान कार्यकर्ता प्रवीण निषाद के लिए आया हूं। प्रवीण निषाद जीत के जाएंगे तो मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।वहीं अपनी सरकार का बखान करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में भारत टॉप के 10 में से 9 वे स्थान पर था। 4 साल में 6 वे स्थान पर आ गया है। 2030 तक रूस चीन अमेरिका में से एक को हटाकर तीसरे स्थान पर आ जायेगा।

ये भी पढ़ें...गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- राजद्रोह कानून को और अधिक सख्त बनाएंगे

अटल जी को छोड़कर मोदी जी ने जितना विकास किया उतना किसी ने नही किया। 1947 से 2014 तक 12 करोड़ गैस कनेक्शन मिला था ।मोदी जी ने उज्वला योजना के अंतर्गत 13 करोड़ दिया।

अटल जी ने सड़कों का जाल बिछाना शुर किया था। मोदी जी के शासन में रोज 25 किलोमीटर हाइवे बनता है। आज़ादी के बाद 50 प्रतिशत लोगों का खाता खुला था। मोदी जी ने 1 साल में 100 प्रतिशत खाता खुलवाया। अब लाभार्थियों के खाते में सीधा पैसा जाता है बिचैलिये नहीं ले पाते।

वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि सरकार आने के बाद राष्ट्रद्रोह को माफ कर देंगे। हम सरकार आने पर इतना सख्त बनाएंगे की राष्ट्रद्रोही की रूह कांप जाएगी।

हमने पुलवामा हमले के 13 दिन के अंदर पाकिस्तान में घुसकर मारा ।सपा बसपा कांग्रेस के लोग लाशो की संख्या पूछते है,लाश गिनने का काम बहादूर नही गिद्ध करते है। राजनाथ ने कहा, अब भारत का सीधा कहना है कि किसी को छेड़ेंगे नहीं, कोई छोड़ेगा तो छोड़ेंगे नहीं, बीएसएफ को साफ संदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें...ऑल इंडिया माइनारिटी फोरम फॉर डेमोक्रेसी ने राजनाथ सिंह को दिया समर्थन

पहली गोली चलाएंगे नहीं, पड़ोसी पहली गोली चलाए तो गोली मत गिनना। धारा 370 पर विचार करेंगे। रूस,चीन,अमेरिका के बाद भारत ने एन्टी सेटलाइट बनाया।

सपा-बसपा एक दूसरे के जानी दुश्मन, दोनों डर के मारे एक हो गए। मन में गाँठ के बाद भी गठबंधन।मोदी जी ने 6 हज़ार किसानों के खाते में दिए। सरकार आने के बाद 5 एकड़ से अधिक खेत वाले किसान को भी 6 हज़ार मिलेगा। सरकार आने के बाद 60 साल के गरीब किसान को 3 हज़ार पेंसन मिलेगा,छोटे दुकानदार को भी 3 हज़ार का पेंशन।

सरकार बनने के बाद 1 लाख तक के कर्जे पर 5 साल तक बिना ब्याज के।पहले चरण के बाद विपक्ष ईवीएम का शोर मचा रहा है।मध्यप्रदेश, राजस्थान जीते तो ईवीएम ठीक था।

ये भी पढ़ें...राजनाथ सिंह ने दाखिल किया नामांकन, रोड-शो में उमड़ा जन सैलाब

 

Tags: