बेगूसराय में बड़ी जीत की ओर गिरिराज सिंह, कन्हैया की लुटिया डूबी

जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े...के नारे से चर्चा में आए कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी के कारण हॉट सीट बनी बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बड़ी जीत की ओर बढ़ चुके हैं।

Update: 2019-05-23 08:04 GMT

पटना: जेएनयू में भारत तेरे टुकड़े...के नारे से चर्चा में आए कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी के कारण हॉट सीट बनी बेगूसराय में भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बड़ी जीत की ओर बढ़ चुके हैं।

यह भी पढ़ें...NDA की झाम फाड़ वापसी के बाद जानिए क्या कहा सुषमा और उमर अब्दुल्ला ने

कयास से उलट कन्हैया कुमार तीसरे की जगह दूसरे स्थान पर दिख रहे हैं। इस सीट पर देश के तमाम युवा वामपंथी नेताओं की कैंपेनिंग के बावजूद भाजपा जीत की ओर है। बिहार से पहली जीत की घोषणा बहुत जल्द दरभंगा सीट से होगी।

यह भी पढ़ें...विवादित बयानों के बावजूद भोपाल में साध्वी प्रज्ञा की सुनामी, Digvijay पीछे

दरभंगा से राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को भाजपा के गोपालजी ठाकुर ने बड़े अंतर से लगभग हरा दिया है। इसके अलावा गोपालगंज में भी राजद के सुरेंद्र राम जदयू के आलोक कुमार सुमन से हार की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक प्राप्त रुझानों में बांका और पाटलिपुत्र को छोड़ शेष सभी 38 सीटों पर राजग आगे है।

पाटलिपुत्र में मीसा भारती आगे चल रही हैं।

Tags: