अमित शाह सहित BJP के दिग्‍गजों का डेरा आज लखनऊ में , राजनाथ सिंह के समर्थन में चुनावी रैली

लोकसभा चुनाव 2019 में चुनावी पारा अपने चरम पर है। पुर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की विरासत संभाल रहे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस सीट पर एक बार फिर प्रत्याशी हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला सप बसपा गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा से है।

Update: 2019-05-03 04:24 GMT

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2019 में चुनावी पारा अपने चरम पर है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी की विरासत संभाल रहे केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह इस सीट पर एक बार फिर प्रत्याशी हैं। आपको बता दें कि पांचवे चरण के मतदान में लखनऊ लोकसभा सीट पर छह मई को मतदान होना है। राजनाथ सिंह के सामने कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम और सपा की पूनम सिन्हा मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें.....नहीं होगी ममता दीदी की बायोप‍िक रिलीज, जानें क्यों लगी रोक?

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के समर्थन में आज कई दिग्गज जनसभा करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज राजधानी लखनऊ के दौरे पर होंगे।वो गृहमंत्री राजनाथ सिंह के पक्ष में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित।

यह भी पढ़ें.....सपा-बसपा के साथ ये कौन सा गेम खेल रही है: प्रियंका गांधी वाडरा

शाम 7 बजे कपूरथला चौराहे पर बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित होगी जनसभा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उत्‍तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन और सुधांशु त्रिवेदी भी करेंगे शिरकत।

Tags: