बीजेपी के इस सांसद ने प्रियंका को दिया कैसरगंज से चुनाव लड़ने का आमंत्रण

 कैसरगंज सीट से बीजेपी सांसद, प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को इस सीट से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया है। बृजभूषण ने कहा कि प्रियंका के चुनाव लड़ने से कैसरगंज की जनता का सम्मान बढ़ेगा।

Update: 2019-03-28 12:41 GMT

गोंडा : कैसरगंज सीट से बीजेपी सांसद, प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को इस सीट से चुनाव लड़ने का आमंत्रण दिया है। बृजभूषण ने कहा कि प्रियंका के चुनाव लड़ने से कैसरगंज की जनता का सम्मान बढ़ेगा।

ये भी देखें : लोकसभा चुनाव: BJP को बड़ा झटका, UP में अकेले लड़ेगी मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी

सांसद ने कहा, बनारस, लखनऊ व कैसरगंज लोकसभा सीट से विपक्षी दलों को उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। पीएम मोदी की लोकप्रियता से विपक्षी दल बौखला गए हैं। मोदी को हटाने के महागठबंधन बनाया गया है।

ये भी देखें : लोकसभा चुनाव : राहुल गांधी को ममता दी अभी भी बच्चा समझती हैं

उन्होंने प्रियंका को कैसरगंज से चुनाव लड़ने का आमंत्रण देते हुए कहा कि प्रियंका के कैसरगंज से चुनाव लड़ने पर उनका कद तो बढ़ेगा ही साथ ही कैसरगंज की जनता का भी मान बढ़ेगा।

Tags: