डिप्रेशन के होंगे शिकार या मनाएंगे जश्न, बताएगा सोमवार का राशिफल

Update: 2016-03-14 04:20 GMT

पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: तनाव, परेशानी और थकान से भरा रहेगा दिन या नौकरी में मिलेगी सफलता। बता रहे है पं. सागरजी महाराज आपके राशिफल में।

मेष: एक लंबा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, ख़त्म हो चुका है। क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवनसाथी मिलने वाला है। अपना रवैया ईमानदार और स्पष्टवादी रखें। लोग आपकी दृढ़ता और क्षमताओं को सराहेंगे। अपने काम और शब्दों पर गौर करें क्योंकि आधिकारिक आंकड़े समझने में मुश्किलें आएंगी अगर आप कुछ गड़बड़ करते हैं तो। आज का दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।

वृष: आप अचानक गुलाबों की खुशबू से खुद को सराबोर पाएंगे। यह प्यार की मदहोशी है, इसे महसूस करें। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियां आएंगी। खास तौर पर अगर आप कूटनीतिक तरीके से चीजों को नहीं इस्तेमाल करेंगे तो हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन: आपके जीवनसाथी की सेहत आपको चिंता में डाल सकती है। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही अंदाज देखने को मिल सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गई कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं। चुनाव आपको करना है। आपको और आपके जीवनसाथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है।

कर्क: यह दिन प्रसन्नता और जिंदादिली के साथ किसी खास संदेश को भी देगा। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं या फिर ऐसी जानकारी दे सकते हैं जो आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मजा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएं।

सिंह : हालात को काबू में रखने के लिए अपने भाई की मदद लें। विवाद को ज्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। मोहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। आपको अपने भागीदार को आपकी योजना से जुड़े रहने के लिए मनाने में दिक्कत होगी। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सदभाव से मामला सुलझ जाएगा।

कन्या: दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएं। परिवार के सदस्य कई चीजों की मांग कर सकते हैं। दूसरों को खुशियों देकर और पुरानी गलतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप यात्रा कर रहें हैं तो सभी जरूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है।

तुला: बच्चों को ज्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएं और इसे उसके लिए एक खूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। कामकाज के मोर्चे पर आपको सबसे स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। वैवाहिक जीवन में सूखे-सर्दीले दौर के बाद आपको धूप नसीब हो सकता है।

वृश्चिक : अपने प्रिय की बेवजह मांग के आगे न झुकें। साझीदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से ज्यादा परेशानियां देंगी। कोई आपका बेजा फायदा उठा सकता है और उसे ऐसा करने देने के लिए आप खुद से ही नाराज हो सकते हैं। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है।

धनु : घर पर पारिवारिक जीवन का आनंद लें। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज की दवा है। आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में कुछ बढ़िया कर सकते हैं। परोपकार और सामाजिक कार्य आज आपको आकर्षित करेंगे। अगर आप ऐसे अच्छे कामों में थोड़ा समय लगाएं, तो काफी सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

मकर: रिश्तेदारों की वजह से कुछ तनाव पैदा हो सकता है। हालात पर काबू पाने के लिए अपने ऊपर नियंत्रण रखें। जल्दबाज़ी का कोई भी फ़ैसला आपको उनसे दूर कर सकता है, जो आपके दिल के क़रीब हैं। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। दफ़्तर में सर दर्द होने की संभावना है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। यह दिन आपके जीवनसाथी के रूमानी पहलू को भरपूर तरीके से दिखाएगा।

कुंभ :किसी के साथ जरूरत से जल्दी दोस्ती करने से बचें। इसके चलते आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। करिअर के नजरिए से शुरू किया सफर कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाजत जरूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाएंगे। आपके जीवनसाथी की ओर से मिला कोई खास तोहफा आपके खिन्न मन को खुश करने में मददगार साबित होगा।

मीन: आपका आज का दिन बुझा-बुझा और दौड़-भाग से भरा रहेगा। आप प्रेम की आग में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन लगातार जलते रहेंगे। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया चीज या खबर दे सकता है। अगर आप जल्दबाजी में निष्कर्ष निकालेंगे और गैर जरूरी काम करेंगे, तो आज का दिन काफी निराशाजनक हो सकता है। वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत कठिन लगता है। आज का दिन कुछ-कुछ ऐसा ही लग सकता है।

Tags:    

Similar News