मंगलवार को वाणी पर रखेंगे लगाम तो सब आएंगे काम, जानें बाकी राशिफल

Update: 2016-07-18 10:20 GMT

पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: कुछ राशिवालों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आनंदित रखेगा। कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याह्न के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रह सकते हैं। कई राशिवाले परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। परन्तु मध्याह्न के बाद भी किसी कार्य में बिना सोचे-समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से भेंट हो सकती है। पं. सागरजी महाराज के अनुसार पढ़ें मंगलवार की राशिफल।

मेष : आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष और छुटकारे का अनुभव करेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृषभ : आज आकस्मिक खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थीजनों को पढने-लिखने में कुछ कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। मन कुछ उद्विग्न रह सकता है, परन्तु मध्याह्न के बाद घर में सुख-शांति का वातावरण बन जाएगा। आरोग्य में सुधार होगा।

मिथुन : आज आपको जमीन, मकान आदि पत्रों या दस्तावेजों के विषय में सावधानी बरतनी होगी। परिवारजनों के साथ बिना कारण तनाव बढ़ सकता है। संतान को लेकर चिंता सता सकती है। विद्या, अभ्यास में विध्न-बाधा की आशंका। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना है।

कर्क : आज का दिन आध्यात्मिक और गूढ़ विद्याओं में सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आपको आनंदित रखेगा। आज आप कुछ अधिक ही संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। मध्याह्न के बाद उपाधियों के कारण आप चिंतित रह सकते हैं।

सिंह : आज आप मधुरवाणी से किसी कार्य में विजयी बनने में समर्थ होंगे। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। परन्तु मध्याह्न के बाद भी किसी कार्य में बिना सोचे-समझे निर्णय न लें। अपनों से लाभ होगा। मित्रों-स्वजनों से भेंट हो सकती है।

कन्या : आज का आपका दिन शुभफलदायी है। अपनी वाणी के प्रभाव से आप लाभदायी और प्रेम भरे सम्बन्धों को स्थापित कर सकेंगे। आपकी वैचारिक समृद्धि अन्य जनों को प्रभावित कर सकेगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी होगा। मन आनंदित रहेगा।

तुला : आकस्मिक खर्च को लेकर सावधानी बरतें। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो इसका भी ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही से आज संभलकर ही चलें। मध्याह्न के बाद स्थिति में सुधार होने की संभावना।

वृश्चिक : आप को अनेक क्षेत्रों में लाभ और यश-कीर्ति प्राप्त होगी। धन की प्राप्ति के लिए अच्छा योग है। मित्रों के लिए धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा उन के साथ घूमने जाने का भी भरपूर आनंद आप उठा सकेंगे। स्वभाव में क्रोध रह सकता है।

धनु: आज का आपका दिन लाभकारी होगा। घर का क्षेत्र और व्यवसाय का क्षेत्र, दोनों क्षेत्रों में आनंदप्रद वातावरण आप को प्रफुल्लित रखेगा। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहने की संभावना। व्यवसाय और सरकारी कार्यों में लाभ होगा। अनेक क्षेत्रों में यश-कीर्ति प्राप्त होगी।

मकर: आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। विदेश-स्थित संबंधिजनों के समाचार से आपका मन प्रफुल्लित होगा। धार्मिक यात्रा की संभावना है। आप के मन में चल रही कार्य-योजना पूर्ण होगी। व्यवसायी वर्ग को व्यवसाय से लाभ होगा।

कुंभ: आज का संपूर्ण दिन शुभफलदायी होगा। क्रोध और वाणी पर आज संयम रखें। परिवारजनों के साथ वाद-विवाद में न ही पड़ें तो बेहतर। मध्याह्न के बाद स्वजनों और मित्रों के साथ आप का समय बहुत आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक प्रवास होने की संभावना। विदेश से समाचार मिलेंगे।

मीन: आज का दिन दैनिक कार्यो में आपको शांति प्रदान करेगा। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताने का अवसर मिल सकेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा, परन्तु मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Tags:    

Similar News