गुरू की रहेगी आप पर नजर या रहेंगे बेअसर, बताएगा गुरुवार का राशिफल

Update:2016-07-06 17:00 IST

[nextpage title="next" ]

पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: कर्क राशिवाले रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। वही सिंह का साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा।निवेश में जल्दबाजी से बचें। दान धर्म में रुचि रहेगी। दिन सामान्य से शुभ। प्रबंधन पर जोर दें और विपक्ष को गंभीरता से लें। पं. सागरजी महाराज के अनुसार पढिए कैसा रहेगा गुरुवार का दिन। जानने के लिए पढ़ें राशिफल।

आगे की स्लाइड्स में मेष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मेष: पुरस्कार प्राप्ति संभव है। कार्य-व्यापार अपेक्षा के अनुरूप रहेगा। व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। सभी से सराहना मिलेगी। जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है। सक्रियता बनाए रखें। दिन श्रेष्ठ।

आगे की स्लाइड्स में वृष राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

वृष: प्रसिद्धि और प्रभाव बढ़त पर रहेंगे। अनोखे प्रयासों से सभी को प्रभावित करेंगे। घर में सुख संसाधन बढ़ेंगे। बड़ों का प्रेम और वात्सल्य आनंदित रखेगा। दिन श्रेष्ठ फलकारक। सोच बड़ी रखें।

आगे की स्लाइड्स में मिथुन राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मिथुन: आस्था रखना अच्छी बात है, अंधविश्वास नहीं। अतार्किक विषयों का समर्थन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। भाग्य का सहयोग बना रहेगा। भ्रमण मनोरंजन में रुचि बनी रहेगी। दिन सामान्य से शुभ।

आगे की स्लाइड्स में कर्क राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कर्क: पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ बेहतर रहेगी। साथी कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाएगा। कलीग्स का सपोर्ट मिलेगा। प्रमोशन के संभव है। दिन श्रेष्ठ फलकारक। तेजी से आगे बढ़ने की सोच रखें।

आगे की स्लाइड्स में सिंह राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

सिंह: रिश्तों को निभाने में आगे रहेंगे। साहस और पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा। निवेश में जल्दबाजी से बचें। दान धर्म में रुचि रहेगी। दिन सामान्य से शुभ। प्रबंधन पर जोर दें और विपक्ष को गंभीरता से लें।

आगे की स्लाइड्स में कन्या राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कन्या: बचत और निवेश पर ध्यान देंगे। लाभ का प्रतिशत बेहतर बना रहेगा। सौदेबाजी में सफलता मिलेगी। अपनों का साथ उत्साह बढ़ाएगा। रहन-सहन आकर्षक रहेगा। दिन हितकारक। प्राथमिकता सूची बनाएं।

आगे की स्लाइड्स में तुला राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

तुला: हर्ष उत्साह से भरा दिन है। अपनों के साथ स्मरणीय पल साझा करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय सहजता से ले सकेंगे। जीवन स्तर संवार पर रहेगा। संतान से शुभ समाचार संभव। व्यर्थ की बहस से बचें।

आगे की स्लाइड्स में वृश्चिक राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

वृश्चिक: जानकारियां का प्रयोग सावधानी से करें। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विपक्ष के प्रति लापरवाही न दिखाएं। दिन शुभ। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उधार से बचें।

आगे की स्लाइड्स में धनु राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

धनु:टारगेट पर फोकस बनाए रखें। कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। अनावश्यक मेहनत से बचें। योजना बनाकर काम करें। दिन सादा जीवन उच्च विचार का ढंग अपनाने पर

जोर देने वाला। दिन शुभ फलकारक होगा।

आगे की स्लाइड्स में मकर राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मकर: धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। आस्था, अध्यात्म और संस्कारों को बल मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता का लाभ उठाएं। भ्रमण मनोरंजन के लिए जा सकते हैं। दिन श्रेष्ठ फलकारक।

आगे की स्लाइड्स में कुंभ राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

कुंभ: परिवार में सभी का समान महत्व होता है। सबकी बात ध्यान से सुनें और सबको सम्मान दें। साझा कोशिशों में अधिक सफल रहेंगे। शुभ प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिन सामान्य से शुभ।

आगे की स्लाइड्स में मीन राशि के बारे में

[/nextpage]

[nextpage title="next" ]

मीन: दिल और दिमाग के विषयों में स्पष्टता रखें। दोस्तों से भेंट होगी। हर्ष उत्साह से दिन बीतेगा। नीति, नैतिकता और संस्कारों का सम्मान करें। सेहत का ध्यान रखें। दिन शुभकारक।

[/nextpage]

Tags:    

Similar News