बुधवार को कैसा रहेगा दिन, कोई आएगा याद या फिर ऐसे गुजरेगी रात

Update: 2016-06-07 11:39 GMT

पं.सागरजी महाराज

लखनऊ: पं. सागरजी महाराज के अनुसार पढ़ें शुक्रवार का राशिफल।

मेष: आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन और मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखें। आज धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं।

वृष: शारीरिक और मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आप को मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनों के साथ भी मन-मुटाव होने का प्रसंग बन सकता है।

मिथुन: व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में और आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क: आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापारियों पर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करनेवालों के लिए पदोन्नति के योग हैं। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा।

सिंह: आज का दिन आलस्य और थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रह सकती है। पेट से सम्बन्धित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संकटजनक विचार और आयोजन से दूर रहें। क्रोध पर संयम बरतें।

कन्या: खान-पान का विशेष रूप से ध्यान रखें। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें। साथ में वाणी पर भी संयम बरतें। अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका विशेष ध्यान रखें।

तुला: आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेष रूप से मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापर में वृद्धि कर सकते हैं। सफलता और यश कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धनलाभ की संभावना है।

वृश्चिक: आज का दिन सभी तरह से सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता और मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करनेवालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

धनु: आज आप को क्रोध पर संयम बरतना होगा। पेट सम्बन्धित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रह सकती है। प्रवास को संभव हो तो आज टालें।

मकर: आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ मन-मुटाव या निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है।

कुंभ: आज आप के मन से चिंता का भार हलका हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेष कर भाई-बहनों के साथ संबन्धो में मधुरता का अनुभव करेंगे।

मीन: नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटा दें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद को टालने का हरसंभव प्रयास करें। खान-पान पर संयम रखें। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

Tags:    

Similar News