lok sabha election 2019: श्रीप्रकाश जायसवाल ने कानपुर से दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस कैंडिडेट श्रीप्रकाश जायसवाल ने कलेक्ट्रेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया। श्रीप्रकाश ने अपने नामांकन जुलूस में कांग्रेस पार्टी की खोई हुई ताकत का अहसास दिलाया।

Update: 2019-04-03 14:35 GMT

कानपुर: कांग्रेस कैंडिडेट श्रीप्रकाश जायसवाल ने कलेक्ट्रेट में नामांकन पर्चा दाखिल किया। श्रीप्रकाश ने अपने नामांकन जुलूस में कांग्रेस पार्टी की खोई हुई ताकत का अहसास दिलाया। मेस्टनरोड स्थित केंद्रीय कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक पैदल जुलूस निकाला। श्रीप्रकाश जायसवाल के साथ नामांकन में पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें.....कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा परेशान, उनके बयानों से हमें ज्यादा प्रचार मिल रहा है: राजीव शुक्ला

कांग्रेस पार्टी के श्रीप्रकाश जायसवाल 1999 से लेकर 2014 तक लगातार सांसद रह चुके है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के कद्दावर नेता डॉ मुरली मनोहर जोशी ने उनके विजय अभियान को रोकने का काम किया था। श्रीप्रकाश जायसवाल बीते 44 वर्षो से कांग्रेस पार्टी की में हैं।

यह भी पढ़ें.....गांधी परिवार में पैदा न हुए होते तो राहुल राष्ट्रीय अध्यक्ष न होते -केशव मौर्य

2014 कानपुर लोकसभा सीट

2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ मुरली मनोहर जोशी ने तीन बार सांसद व पूर्व केंद्रीय कोयलामंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को 2,22,946 वोटो से हराया था। डॉ मुरली मनोहर जोशी को 4,74,712 वोट मिले थे और पूर्व कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को 2,51,766 वोट हासिल हुए थे।

Tags: