लोकसभा चुनाव 2019 : लखनऊ से मैदान में ताल ठोंक सकते हैं राजीव शुक्ला

कांग्रेस लखनऊ से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारने की तैयार कर रही है। इस सीट पर साढ़े चार लाख ब्राह्मण मतदाता हैं। करीब तीन लाख कायस्थ मतदाता हैं। वहींं करीब पांच लाख मुस्लिम मतदाता भी हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजीव शुक्ल को चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने का कहा है।

Update: 2019-03-14 08:21 GMT

लखनऊ : कांग्रेस लखनऊ से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारने की तैयार कर रही है। इस सीट पर साढ़े चार लाख ब्राह्मण मतदाता हैं। करीब तीन लाख कायस्थ मतदाता हैं। वहींं करीब पांच लाख मुस्लिम मतदाता भी हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राजीव शुक्ला को चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने का कहा है।

ये भी देखें : मोदी जी, ममता दी बुला रही हैं- दम हो तो बंगाल से चुनाव लड़ें, हालत नोटबंदी जैसी होगी

वहीं, आचार्य प्रमोद कृष्णन और फिल्म स्टार गोविन्दा के भी लखनऊ से चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जीशान हैदर और प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद मिश्रा भी टिकट के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। बसपा से लखनऊ मध्य विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके अजय श्रीवास्तव अज्जू भी टिकट की आस में कांग्रेस में शामिल हुए, लेकिन इनमें से कौन उम्मीदवार होगा ये तो पार्टी ही तय करेगी।

ये भी देखें :सुषमा का इमरान को चैलेन्ज, शांति चाहते हो तो अजहर को हमें सौंप दो

Tags: