आप-कांग्रेस गठबंधन : आज शाम या कल तक तय होगा 'पंजा पकड़ेगा झाड़ू या नहीं'

दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर देर रात तक फैसला हो जाएगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा, आज शाम या कल तक आप लोगों को जानकारी दे दी जाएगी।

Update:2019-03-31 17:35 IST

नई दिल्ली : दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर देर रात तक फैसला हो जाएगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने कहा, आज शाम या कल तक आप लोगों को जानकारी दे दी जाएगी। पार्टी इसे लेकर आधिकारिक घोषणा करेगी।

ये भी देखें : प्रधानमंत्री चाहें राहुल हो या मोदी, इससे दिल्ली को कुछ नहीं मिलेगा: केजरीवाल

बता दें, सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी तरफ से दिल्ली के साथ पंजाब और हरियाणा में बार-बार कांग्रेस को ऑफर देते रहे हैं। लेकिन दिल्ली कांग्रेस गठबंधन को लेकर एकमत नहीं है।

ये भी देखें : UPA सरकार के नेता भ्रष्ट थे, राष्ट्र हित से ऊपर रखते थे अपने हित को: PM मोदी

सूत्रों के मुताबिक शीला दीक्षित नहीं चाहती हैं कि गठबंधन हो जबकि प्रदेश कांग्रेस के कई नेता इसे मौके की तरह देख रहे हैं।

Tags: