2 मई: कला और फिल्म से जुड़ी दो बड़ी घटनाओं का गवाह

साल के हर दिन की तरह 2 मई के नाम पर भी इतिहास की कई अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं। 2 मई को ही हुआ था और बुरी घटनाओं की बात करें तो महान चित्रकार 'लिआनार्दो द विंची' आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

Update:2019-05-02 14:29 IST

नई दिल्ली : साल के हर दिन की तरह 2 मई के नाम पर भी इतिहास की कई अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं। अच्छी घटनाओं में कहें तो भारतीय सिने जगत के बेहतरीन निर्माता, निर्देशक और लेखक 'सत्यजीत रे' का जन्म 2 मई को ही हुआ था और बुरी घटनाओं की बात करें तो महान चित्रकार 'लिआनार्दो द विंची' आज ही के दिन इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।

देश दुनिया के इतिहास में 2 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1519 : महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन ।

1921 : पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म।

1924 : नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया ।

1933 : जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।

1945 : इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

1949 : महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।

1950 : फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1952 : दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।

1986 : अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।

1997 : ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

2003 : भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का ऐलान किया। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।

भाषा

Tags:    

Similar News