चुनावी हलचल: मोदी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में, शाह बिहार के दौरे पर रहेंगे

देश भर में बाकी के चार चरणों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। झारखंड के गुमला में सुबह 11 बजे चुनावी रैली करने के बाद वह बंगाल जाएंगे, जहां दोपहर करीब दो बजे बोलपुर में और साढ़े तीन बजे रानाघाट में रैली करेंगे।

Update:2019-04-24 10:53 IST

नई दिल्ली: देश भर में बाकी के चार चरणों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड और पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। झारखंड के गुमला में सुबह 11 बजे चुनावी रैली करने के बाद वह बंगाल जाएंगे, जहां दोपहर करीब दो बजे बोलपुर में और साढ़े तीन बजे रानाघाट में रैली करेंगे।

यह भी पढ़ें......आखिर प्रधानमंत्री भाजपा नेताओं के नफरत भरे बोल और जनहित के मुद्दों पर कब बोलेंगे: चिदंबरम

वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज बिहार दौरे पर रहेंगे। यहां सुबह साढ़े दस बजे मुंगेर के साफियाबाद में जदयू प्रत्याशी ललन सिंह का प्रचार करने के बाद वह बेगूसराय जाएंगे। बेगूसराय में कन्हैया कुमार के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में रैली करेंगे। दोपहर बाद वह समस्तीपुर में रैली करेंगे।

Tags: