मिस्टीरियस और मूडी होते हैं जुलाई में जन्मे लोग, जानें इनकी और खासियत

Update: 2016-05-07 09:48 GMT

लखनऊ: इस माह में पैदा हुए लोग साधारणतया बहुत लोकप्रिय होते हैं और इनके आस-पास के लोग इनसे खुश रहते हैं। इन्हें नए दोस्त बनाना और घुमना-फिरना बहुत पसंद होता है। ये ऑपोजिट सेक्स के लोगों के साथ आसानी से घुल-मिल जाते हैं। इनका प्रेम सफल और सुखद होता है। इन्हें चीजें इकट्ठे करने का शौक होता है और इनके पास किसी खास चीज का अच्छा कलेक्शन होता है। इन्हें फिल्मों में खास रुचि होती है और इनमें एक्ट्रेस और एक्टर बनने की बहुत संभावना होती है।

मनमौजी स्वभाव

इस महीने जन्में लोगों को समझना टेढ़ी खीर है। ये लोग रहस्यवादी और मूडी होते हैं। कब खुश हो जाएं और कब गुस्सा ये कोई नहीं समझ सकता है। इनका दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

कूल और हॉट दोनों होते है

इनकी स्पेशल बात है कि दिल के कोमल होते है। इनकी खासियत है कि इनकी लाइफ के फंडे बहुत क्लियर होते हैं। कब, कितना, कहां और कैसा बोलना है ये कोई इनसे सीखें। ये अपने परिवार के लिए कुलदीपक होते है। इनमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है, लेकिन बिना मतलब का आलस इनकी राह का रोड़ा होता है। किसी से काम निकलवाने की कला कोई इनसे सीखें। सामान्य तौर पर ये बड़े कूल दिखाई पड़ते हैं, लेकिन जब हॉट होते हैं तो गर्म तवे की तरह। इनका गुस्सा भी क्षणिक होता है।

करियर

इस महीने अक्सर खिलाड़ी या बिजनेसमैन होते हैं। इन्हें शेयर मार्केटिंग की बेहतर समझ होती है। गणित इनका चाहे कमजोर हो रिश्तों के गणित बड़ी खूबी से सुलझा लेते हैं। पैसे की कभी परवाह नहीं करते और इनकी जेब कभी खाली नहीं रहती। घर शानदार रखते हैं।

प्यार के मामले में समर्पित

प्यार के मामले में इन-सा गहरा और समर्पित इंसान मिलना मुश्किल है। वैसे भी इन्हें आसानी से किसी से प्यार-नहीं होता है। बड़ी मुश्किल से ये किसी से प्रभावित होते हैं और जब होते हैं तो उसका दामन आसानी से नहीं छोड़ते। इनका खुद का व्यक्तित्व इतना आकर्षक होता है कि इन्हें किसी को लुभाने के लिए अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती, लेकिन ये जल्दबाजी के शिकार नहीं होते। प्यार की राह में हर कदम सोच-समझ कर उठाते हैं। अगर भूल से गलत कदम उठा भी लें तो तुरंत संभल जाते हैं। साथी अगर गलत है तो इनकी निगाह से छुप नहीं सकता। ये सच्चे इंसान को परखने की ताकत रखते हैं।

मुस्कराते रहना इनकी फितरत

इस महीने जन्मी लड़कियों के चेहर पर हमेशा मुस्कान रहती है। हर परिस्थितियों में मुस्कुराते रहना इनकी फितरत होती है। इनमें भी प्रतिभा भरपूर होती है लेकिन सही समय पर सही अवसर नहीं मिल पाने से निराश रहती है। प्यार के मामले में भाग्य साथ नहीं देता मगर वैसे ये सबकी चहेती होती हैं। इमोशनल होने के कारण दुख बहुत पाती है मगर कुछ समय बाद सब भूल भी जाती है।

लकी नंबर : 4, 2, 9

लकी कलर : ऑरेंज, येलो और ब्लू

लकी डे : मंडे, सेटरडे, फ्राइडे

लकी स्टोन : वैसे डायमंड चांदी में पहना जा सकता है लेकिन एस्ट्रो सलाह जरूरी है।

सुझाव : गरीबों को रविवार के दिन संतरे वितरित करें। काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

Tags:    

Similar News