बुलंदशहर: इस आरोप में BJP प्रत्याशी भोला सिंह को नजरबंद करने का आदेश जारी

बता दें कि भोला सिंह के खिलाफ किसी ने जिलाधिकारी को शिकायत की कि उन्होंने जेपी जनता इंटर कॉलेज में जाकर बूथ का निरीक्षण किया और वोटरों को लुभाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अभय सिंह ने भोला सिंह को नोटिस जारी किया है।

Update: 2019-04-18 09:30 GMT

बुलंदशहर: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान के मतदान जारी हैं। इस बीच खबर है कि यूपी के बुलंदशहर लोकसभा सीट पर जेपी जनता इंटर कॉलेज में बीजेपी प्रत्याशी भोला सिंह बूथ पर जाकर वोटरों को लुभाने की कोशिश की। इसके लिए जिलाधिकारी ने उन्हें नोटिस जारी करने के साथ ही उन्हें नजरबंद करने का आदेश दे दिया है।

ये भी पढ़ें— कुछ अलग था आइंस्टीन के दिमाग में, आज ही के दिन हुई थी मृत्यु

ये है पूरा मामला?

बता दें कि भोला सिंह के खिलाफ किसी ने जिलाधिकारी को शिकायत की कि उन्होंने जेपी जनता इंटर कॉलेज में जाकर बूथ का निरीक्षण किया और वोटरों को लुभाकर आचार संहिता का उल्लंघन किया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अभय सिंह ने भोला सिंह को नोटिस जारी किया है। भोला सिंह को नजरबंद करने के लिए जिलाधिकारी, एसडीएम सदर व टीम रवाना हो चुकी है।

क्या बोले भोला सिंह?

भोला सिं​ह ने बताया कि लोग वोट डालकर बाहर आ रहे थे, और मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे, मैंने लोगों को धन्यवाद बोला है। उन्होंने कहा कि हमने किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया। वह बोले, मैं मतदान कक्ष में व्यवस्था देखने गया था, ईवीएम के पास नहीं गया था। उन्होंने ये बात तब स्पष्ट की जब उनसे पूछा गया कि आप पर ईवीएम के पास जाने का भी आरोप है।

ये भी पढ़ें— नामांकन के बाद पूनम सिन्हा ने किया रोड शो, देखिए तस्वीरें

वहीं जिलाधिकारी ने बताया है कि कोई भी प्रत्याशी बूथ पर जा सकता है। वहां की व्यवस्था का निरीक्षण कर सकता है, यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। लेकिन ईवीएम नहीं देख सकता है।

Tags: