प्रियंका बहराइच में तो शा​ह बाराबंकी में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

लोकसभा चुनाव 2019 में वोटरों को रिझांने के लिए यूपी में भाजपा और कांग्रेस ताबड़तोड़ जनसभाएं कर मतदताओं से वोट मांग रहे है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बहराइच के नानपारा में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी।

Update:2019-04-28 09:55 IST

बहराइच: लोकसभा चुनाव 2019 में वोटरों को रिझांने के लिए यूपी में भाजपा और कांग्रेस ताबड़तोड़ जनसभाएं कर मतदताओं से वोट मांग रहे है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बहराइच के नानपारा में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नानपारा के सआदत इंटर कॉलेज में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी दोपहर 12 बजे नानपारा आएंगी। इसके बाद चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी। रैली की पूरी तैयारी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें.....साफ्ट हिंदुत्व वाली छवि के साथ राहुल हो गए सेक्युलर, अचानक बंद कर दिया भाषण

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 28 अप्रैल को बाराबंकी और मोहनलालगंज में विजय संकल्प रैली संबोधित करेंगे। अमित शाह रविवार को दोपहर बाद तीन बजे से प्रेरणा विद्यालय निन्दूरा कुर्सी रोड बाराबंकी में और शाम छह बजे काशीश्वर इंटर कालेज मोहनलालगंज लखनऊ में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे।

Tags: