भाई के चुनावी किले को मजबूत करने दो दिवसीय दौरे पर कल अमेठी जायेंगी प्रियंका

वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। साथ ही क्षेत्र का भ्रमण करेंगीं। प्रियंका गांधी के दौरे से संबंधित एसपीजी का पत्र जिलाधिकारी अमेठी के कार्यालय में आ चुका है। प्रियंका गांधी 17 अप्रैल को वापस चली जायेंगी।

Update:2019-04-14 16:54 IST
प्रियंका गांधी की फ़ाइल फोटो

लखनऊ : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार 15 अप्रैल से अमेठी के दो दिन के दौरे पर आ रही हैं। अमेठी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल सिंह ने रविवार को बताया कि प्रियंका गांधी 15 अप्रैल की देर शाम अमेठी पहुंचेंगी।

वह यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। साथ ही क्षेत्र का भ्रमण करेंगीं। प्रियंका गांधी के दौरे से संबंधित एसपीजी का पत्र जिलाधिकारी अमेठी के कार्यालय में आ चुका है। प्रियंका गांधी 17 अप्रैल को वापस चली जायेंगी।

उल्लेखनीय है कि अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चौथी बार चुनाव मैदान में हैं । उन्हें भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर मिल रही है।

(भाषा)

Tags: