कांग्रेस, तेदेपा सशस्त्र बलों के मनोबल को ठेस पहुंचा रहे हैं: राजनाथ सिंह

केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को कांग्रेस और तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) पर पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सुरक्षा बलों के मनोबल को "ठेस" पहुंचाने का आरोप लगाया।

Update: 2019-04-03 16:52 GMT

अमरावती (आंध्र प्रदेश): केन्द्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने बुधवार को कांग्रेस और तेलुगू देसम पार्टी (तेदेपा) पर पाकिस्तान में आतंकी शिविरों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाकर सुरक्षा बलों के मनोबल को "ठेस" पहुंचाने का आरोप लगाया।

को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान को हिला दिया।

यह भी पढ़ें.....lok sabha election 2019: सोनिया गांधी को टक्कर देंगे दिनेश सिंह

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती सरकार ने कभी भी ऐसी कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की जिसमें आतंकवादी मारे गए हों, लेकिन पुलवामा आतंकी हमले के बाद हमारी वायु सेना पाकिस्तानी क्षेत्र में की गई सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकवादियों का सफाया कर दिया।

गृह मंत्री ने कहा, "लेकिन कांग्रेस और तेदेपा ने हमारी सर्जिकल स्ट्राइक की आलोचना की, हमारे सशस्त्र बलों के मनोबल को ठेस पहुंचाई।"

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने आतंकवादियों या आर्थिक अपराधियों पर से कभी भी लगाम नहीं हटाई।

राजनाथ सिंह ने कहा कि गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) ने कांग्रेस के 55 साल के शासनकाल में 3 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ।

यह भी पढ़ें.....भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित नेता आईपी सिंह सपा में शामिल

उन्होंने कहा कि नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोगों ने बैंकों को धोखा दिया और बिना किसी डर के देश में घूमते रहे। भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही वे देश छोड़कर भागे। लेकिन हम उन्हें नहीं छोड़ेंगे।

गृह मंत्री ने न्यूनतम आय योजना 'न्याय' को कांग्रेस का झूठा वादा करार दिया।

सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी तक उन्होंने गरीबी हटाओ का नारा बुलंद किया लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। अब राहुल गांधी वही गीत गा रहे हैं। नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबी उन्मूलन के लिए कई उपाय किए।

(भाषा)

Tags: