राजनाथ सिंह आज मोहनलालगंज व धौरहरा लोकसभा में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे

लोकसभा चुनाव 2109 के 5वें चरण के मतदान के लिए आज प्रचार डीके का शोर थम जाएगा। 5वें चरण के लिए 6 मई को मतदान कराए जाएंगे। 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी, 5वें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान होगा।

Update: 2019-05-04 05:41 GMT

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2109 के 5वें चरण के मतदान के लिए आज प्रचार डीके का शोर थम जाएगा। 5वें चरण के लिए 6 मई को मतदान कराए जाएंगे। 7 राज्यों की 51 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी, 5वें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान होगा।

यह भी पढ़ें....राहुल गांधी बोले- यूपीए में भी हुईं सर्जिकल स्ट्राइक,सेना मोदी की निजी संपत्ति नहीं

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 4 मई को मोहनलालगंज व धौरहरा लोकसभा में चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। सिंह सुबह 11 बजे बक्शी का तालाब इण्टर कालेज, लखनऊ में भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। राजनाथ सिंह दोपहर 12ः30 महोली इण्टर कालेज का मैदान, महोली सीतापुर में धौरहरा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रेखा वर्मा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा जिला मुख्यालय चंदौली में संगठनात्मक बैठक में मार्गदर्शन करेंगे

Tags: