शिवपाल ने कन्नौज में डिम्पल यादव के खिलाफ उतारा प्रत्याशी

प्रगतिशील समाज पार्टी लोहिया (प्रसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है जिसमें दो प्रत्याशियों के नामों को बदलते हुए कुल दस नए नामों को टिकट दिया गया है। प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतार दिया है। इससे यह तय हो गया है कि शिवपाल यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सीट को छोड़कर प्रदेश की हर सीट पर प्रत्याशी लड़ायेंगे।

Update: 2019-03-27 12:59 GMT
फ़ाइल फोटो

लखनऊ: प्रगतिशील समाज पार्टी लोहिया (प्रसपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है जिसमें दो प्रत्याशियों के नामों को बदलते हुए कुल दस नए नामों को टिकट दिया गया है। प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतार दिया है। इससे यह तय हो गया है कि शिवपाल यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सीट को छोड़कर प्रदेश की हर सीट पर प्रत्याशी लड़ायेंगे।

प्रसपा ने बदले दो प्रत्याशी, दस नए उम्मीदवारों को दिया टिकट

प्रसपा ने लोकसभा की दो सीटों पर प्रत्याशी बदल दिये हैं। हरदोई सुरक्षित सीट से घोषित प्रत्याशी फूलचंद्र वर्मा के स्थान पर संजय भारतीय और अकबरपुर सीट से कैप्टन इंद्रपाल सिंह पाल के स्थान पर महेन्द्र सिंह यादव अब नए प्रत्याशी हैं।

इसी तरह अलीगढ़ लोकसभा सीट पर दीपक चौधरी, हाथरस सुरक्षित सीट पर मिथिलेश देवी, म​थुरा चौधरी जगवीर सिंह नौहवार, सीतापुर विजय मिश्रा, प्रतापगढ़ जय सिंह यादव, कन्नौज सुनील सिंह राठौर, सलेमपुर डा.अजीमुल्लाह अंसारी और फतेहपुर महेश चन्द्र साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।

यह भी देखें:-PM मोदी ने मिशन शक्ति से जुड़े वैज्ञानिकों से बातचीत की, बधाई दी

साहू समाज के चेहरे के रुप में पहचाने जाने वाले महेश चन्द्र साहू ने भाजपा छोड़ अब प्रगतिशील समाज पार्टी का हाथ थाम लिया है। प्रसपा ने वैश्य बहुल्य सीट फतेहपुर से महेश को अपना चेहरा बनाया है।

Tags: