सिखों और ग्रामिणों के बीच संघर्ष मामला, सिख समुदाए ने की शांति बनाए रखने की अपील

Update:2018-08-27 10:31 IST

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में बीते शनिवार को गुरूद्वारे के सामने राखी का ठेला लगाने को लेकर सिख और ग्रामिणों के बीच हुए विवाद के बाद अब जब पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। तो वही सिख समुदाए को लोग हाथ जोड़कर शांति की अपील कर रहे हैं। जबकि पथराव और मारपीट के मामले मे सबसे ज्यादा सिख समुदाए के लोग ही चोटिल हुए है उसके बावजूद सिख समुदाए अब किसी तरह का दंगा नही चहाते है।

इलाके को पुलिस ने कब्जे में लिया

सिख समुदाए के लोग पहले जैसे अपस मे मिलकर रहना चाहते हैं। इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है। वही इलाके मे दो कम्पनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ को लगाया है जो अधिकारियो के साथ इलाके मे फ्लैग मार्च कर रहे हैं। वही पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कई उपद्रवियों को हिरासत मे लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

घटना थाना बंडा क्षेत्र की है। इस इलाके मे बीते शनिवार को राखी का ठेला लगाने को लेकर नाबालिग किशोरी और धर्म स्थल के सेवादार के बीच विवाद हो गया था। लेकिन अब सिख समुदाए ने शांति बनाए रखने के लिए लोगो और दूसरे पक्ष से अपील की है। इस बवाल मे सबसे ज्यादा नुकसान सिख समुदाए का हुआ है।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

पथराव होने के बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने के बाद पुलिस ने भीड़ को तो तितर-बितर कर दिया लेकिन हालत पूरी तरह से शांत नही हुए थे। उसके बाद ग्रामिण क्षेत्रो से छुटपुट मारपीट की घटनाएं समाने आने लगी थी। ग्रामिण क्षेत्रों मे सिख समुदाय को लगातार निशाना बनाया जाने लगा।

दूसरे पक्ष द्वारा सिख समुदाए के घर मे घुसकर तोड़फोड़ बाईक मे आग लगाने और मारपीट जैसी घटनाएं होने लगी। और इतना ही नही गाङियों मे ढूंढकर सिख समुदाए को निशाना बनाया गया। इस बवाल के बाद अब सिख समुदाए आग बङकर आया और दूसरे पक्ष से शांति बनाए रखने की अपील की।

सिख समुदाए का कहना है कि हम विवाद नही चाहते है। हम अमन पसंद लोग है। जो कुछ वह शरारती तत्वों द्वारा दंगा भड़काया गया था। उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

सिख समुदाए को निशाना बनाया गया

सिख समुदाए के धर्म ग्रूप का अर्जीत सिंह का कहना है। हमारे समुदाए को निशाना बनाया गया है। हमारे घरो थे घुसकर महिलाओ और युवको को मारपीटा गया है। बाईको मे आग लगा दी गई। बसो मे ढूंढकर दूसरे पक्षों ने सिख समुदाए को पीटा है।

ऐसे मे पीङित हम है। लेकिन पीङित होने के बावजूद हम शांति की अपील करते है कि अब और दंगा नही चाहिए। हम पहले जैसे मिल जुलकर रहना चहाते है। दोस्ती का पहला हाथ हमने बङा दिया अब दूसरे हाथ की जरूरत है। वादा करते है कि हमारी तरफ से विवाद की कोई पहल नही करेगा।

वही एसपी एस चिनप्पा और डीएम अमृत त्रिपाठी अब इस बवाल मे बिल्कुल भी लापरवाही बरतना नही चहाते है। आज भी एसपी और डीएम ने इलाके मे डेरा डाले रखा। और इलाके मे शांति बनाने के लिए दो कंपनी अतिरिक्त पीएसी और एक कंपनी आरएएफ को बंडा थाना क्षेत्र मे लगा दिया गया है।

रात में किया फ्लैग मार्च किया

बंडा कस्बे को पीएससी और आरएएफ समेत सभी थानो की पुलिस बल ने अपने कब्जे मे लेकर दिन और रात में फ्लैग मार्च किया। डीएम ओर एसपी ने जगह जगह रूक रूककर लोगो से शांति बनाए रखने की अपील की है। और किसी भी अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

माहौल बिगाड़ने वालो और सोशल मीडिया पर दंगा भङकाने वाले मैसेज पोस्ट करने वालो पर मीडिया सेल नजर रखे हुए और उसकी मानिटरिंग खुद एसपी ओर डीएम कर रहे हैं। पथराव और आगजनी करने वाले उपद्रवियों पर पुलिसिया कार्यवाही भी शुरू हो गई है।

माहौल काफी ज्यादा खराब हो गया

एसपी एस चिनप्पा का कहना है कि दो पक्ष आमने-सामने आने के बाद पथराव और के बाद माहौल काफी ज्यादा खराब हो गया था। भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोङे गए थे। लेकिन अब स्थिति पूरी तरह नियन्त्रण मे है। कानून व्यवस्था कायम है। दो कंपनी पीएसी और एक कंपनी आरएएफ को लगाया गया है।

इस घटना के बाद तीन सौ उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर उपद्रवियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी शुरू कर दी है। कई उपद्रवियों को हिरासत मे लिया गया है। आगे भी इसी तरह से कार्यवाही जारी रहेगी। एसपी ओर डीएम ने इलाके के लोगो ओर दोनो पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Tags: