सिक्किम विधानसभा चुनाव: पवन चामलिंग ने दो सीटों से दाखिल किया नामांकन

सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट(एसडीएफ) के अध्यक्ष पवन कुमार चामलिंग ने सोमवार को विधानसभा की दो सीटों से अपना नामांकन दाखिल किया।

Update: 2019-03-25 12:24 GMT

गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट(एसडीएफ) के अध्यक्ष पवन कुमार चामलिंग ने सोमवार को विधानसभा की दो सीटों से अपना नामांकन दाखिल किया।

यह भी पढ़ें....BJP अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का दावा, पार्टी की झोली में पूरी 80 सीटें होंगी

देश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री पद पर बने रहने वाले चामलिंग 12 दिसम्बर, 1994 से ही राज्य की बागडोर संभाले हुये हैं। अब वह लगातार आठवीं बार सत्ता पाने का अपना दावा ठोंक रहे हैं।

इस 68 वर्षीय मुख्यमंत्री ने दक्षिण सिक्किम की नामची-सिंगीथांग और पोकलोक-कमरांग सीट से अपना पर्चा भरा।

सिक्किम की 32 सदस्यीय विधानसभा सीटों और इकलौती लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे।

(भाषा)

Tags: