सोनाक्षी सिन्हा लखनऊ में मां के लिए करेंगी रोड शो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के समर्थन में उनकी बेटी और मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज दोपहर बाद रोड शो करेंगी।

Update:2019-05-03 10:17 IST

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से गठबंधन की प्रत्याशी पूनम सिन्हा के समर्थन में उनकी बेटी और मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा आज दोपहर बाद रोड शो करेंगी।

सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो शुक्रवार को समाजवादी पार्टी से शुरू होगा और शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगा। इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी पूनम सिन्हा का पूरा परिवार नजर आएगा।

ये भी पढ़ें......आज रायबरेली, फतेहपुर और बांदा दौरे पर रहेंगे CM योगी, बीजेपी प्रत्याशियों के लिए करेंगे चुनावी प्रचार

इससे पहले पूनम सिन्हा के नामांकन के समय भी शत्रुघ्न सिन्हा मौजूद थे। पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने नामांकन के बाद रोड शो में भी हिस्सा लिया था।

पूनम सिन्हा का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से है। पूनम सिन्हा को उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के विकास कार्यों की बदौलत उन्हें लखनऊ से जीत मिलेगी।

ये भी पढ़ें.......सपा-बसपा के साथ ये कौन सा गेम खेल रही है: प्रियंका गांधी वाडरा

 

 

 

 

Tags: