सपा ने राम चरित्र को मिर्जापुर से बनाया प्रत्याशी

गौरतलब है कि मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया सिंह पटेल सांसद हैं, उन्होने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के तहत लड़ा था। इस बार भी वह भाजपा के साथ गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। यहां की सांसद अनुप्रिया पटेल केन्द्र में मंत्री भी हैं।;

Update:2019-04-22 20:40 IST

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद राम चरित्र निषाद को मिर्जापुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। मिर्जापुर लोकसभा सीट पर पहले सपा ने राजेंद्र एस बिंद को प्रत्याशी बनाया था।

भाजपा ने मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद राम चरित्र निषाद का टिकट काट कर बसपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए वीपी सरोज को दे दिया है। इससे नाराज राम चरित्र निषाद ने अभी हाल ही में अखिलेश यादव की मौजूदगी में भाजपा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की थी। मछली शहर के भाजपा सांसद रामचरित्र निषाद के साथ ही पूर्व विधायक राजमती निषाद और उनके पुत्र अमरेन्द्र ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली थी।

गौरतलब है कि मिर्जापुर लोकसभा सीट से अपना दल (सोनेलाल) की नेता अनुप्रिया सिंह पटेल सांसद हैं, उन्होने वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन के तहत लड़ा था। इस बार भी वह भाजपा के साथ गठबंधन प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। यहां की सांसद अनुप्रिया पटेल केन्द्र में मंत्री भी हैं।

Tags: