लोक सभा चुनाव 2019: सुखराम वापस कांग्रेस की झोली में,पौत्र आश्रय शर्मा को मंडी से टिकट मिलना तय

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम और उनके पौत्र आश्रय शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए। दिल्‍ली में उन्‍होंने पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्‍यता ली। मंडी संसदीय क्षेत्र से आश्रय शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं। अनिल शर्मा, जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं।

Update: 2019-03-25 11:34 GMT

मंडी: पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम और उनके पौत्र आश्रय शर्मा कांग्रेस में शामिल हुए। दिल्‍ली में उन्‍होंने पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्‍यता ली। मंडी संसदीय क्षेत्र से आश्रय शर्मा कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं। अनिल शर्मा, जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री हैं।अनिल शर्मा 2017 में विधानसभा चुनावों की घोषणा होने के बाद वीरभद्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। अनिल शर्मा शाम तक मंत्री पद से इस्‍तीफा दे सकते हैं।हिमाचल प्रदेश के लिये एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें.....सपा और निषाद पार्टी के बीच गठबंधन लगभग तय, कल 11 बजे अखिलेश यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर सकते हैं ऐलान

अनिल को भाजपा में शामिल करने में पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, पंडित सुखराम व आश्रय शर्मा की अहम भूमिका रही थी। सजायाफ्ता होने की वजह से भाजपा ने सुखराम को पार्टी की सदस्यता नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें.....हेमा मालिनी बोलीं, यह मेरा आखिरी चुनाव, आगे युवाओं को दूंगी मौका

Tags: