वोटिंग कैसे करते हैं ये यहां के लोगों से सीखें, जो आप करते हैं वो सिर्फ खेल है

देश में लोकसभा चुनाव का उत्सव नेता और मतदाता पूरे जोश के साथ मना रहे हैं। देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां के निवासी वैसे तो राजनैतिक तौर पर काफी एक्टिव रहते हैं। चाय की दुकान से लेकर नुक्कड़ के सैलून में शेविंग कराते समय चर्चा बहुत होती है।

Update: 2019-04-28 12:52 GMT

लखनऊ : देश में लोकसभा चुनाव का उत्सव नेता और मतदाता पूरे जोश के साथ मना रहे हैं। देश के कई राज्य ऐसे हैं जहां के निवासी वैसे तो राजनैतिक तौर पर काफी एक्टिव रहते हैं। चाय की दुकान से लेकर नुक्कड़ के सैलून में शेविंग कराते समय चर्चा बहुत होती है। लेकिन जब मतदान करने का समय आता है तो ये फिसड्डी साबित होते हैं।

ये भी देखें : सीपीएसई में निवेश के लिए ईटीएफ मार्ग को चुनने में निवेशकों ने रुचि दिखाई

बिहार और यूपी ऐसे राज्य हैं जहां से कई महारथी नेता देश को मिले हैं। लेकिन आपको जाकर हैरानी होगी वोट देने में ये दोनों राज्य सबसे पीछे हैं।

आपको जानकर हैरत होगी कि जिन राज्यों को आप पिछड़ा मानते हैं, वो बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा लेते हैं। ये रही टॉप-10 राज्यों की लिस्ट

ये भी देखें : लोकसभा चुनाव: जनता की अदालत में होगा राज परिवारों के किस्मत का फैसला

राज्य -- मतदान प्रतिशत

1- नागालैंड - 87.91

2- लक्षद्वीप - 86.62

3- त्रिपुरा - 84.92

4- दादरा नगर हवेली - 84.09

5- सिक्किम - 83.64

6- पश्चिम बंगाल - 82.22

7- पुडुचेरी - 82.20

8- असम - 80.12

9- मणिपुर - 79.75

10- अरुणाचल प्रदेश - 79.12

 

Tags: