लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की एक और सूची, इन सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 4 प्रत्याशियों का नाम हैं। इससे पहले सपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

Update: 2019-03-15 09:19 GMT
फ़ाइल फोटो

लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 4 प्रत्याशियों का नाम हैं। इससे पहले सपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।

यह भी पढ़ें.....स्पेशल रिपोर्ट : यहां होती है बीवियों के फोन की सबसे ज्यादा खुफियागीरी

पार्टी ने गोंडा से विनोद कुमार ऊर्फ पंडित सिंह को टिकट दिया है। वहीं बाराबंकी से रामसागर रावत को मैदान में उतारा है। तबस्सुम हसन को कैरान से टिकट दिया है। शफीकुर रहमान बर्क को संभल से पार्टी ने मैदान में उतारा है। सुरेंद्र कुमार ऊर्फ मुन्नी शर्मा को गाजियाबाद से उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें.....गांधीनगर से लोकसभा सीट : पार्टी अध्यक्ष और एक राज्यपाल बनी दावेदार !

आपको बता दें कि सपा इससे पहले भी सूची जारी कर चुकी है। पार्टी की सूची में अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव भी शामिल थीं। वह कन्नौज से चुनाव लड़ेंगी। वहीं सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें.....साझा रैलियां करेंगे अखिलेश-मायावती, अमेठी व रायबरेली से उतार सकते हैं प्रत्याशी

Tags: