Indonesia Amazing Facts: इंडोनेशिया द्वीप पर पेड़ करते हैं खूबसूरत नृत्य, जाने इसके पीछे का राज

Indonesia Amazing Facts: द्वीप को खास बनाता है इस पर लगे पेड़ जब सूरज उगता है और अस्त होता है, तो इन पेड़ों की वजह से समुद्र का किनारा और भी खूबसूरत हो जाता है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-20 11:09 GMT

Indonesia Dancing Trees(Photo-Social media)

Indonesia Dancing Trees: आपने इंसानों को तो बहुत सारे मौकों पर नाचते हुए तो देखा ही होगा, परन्तु क्या आपने कभी किसी पेड़ को मस्ती से नाचते हुए देखा है। सुनते हुए यह बात अजीब लग रही होगी लेकिन यह बात सत्य है। इंडोनेशिया के एक द्वीप पर पेड़ करते हैं बहुत तरह के नृत्य मुद्राओं में देखा जा सकता है। इन पेड़ों को डांसिंग ट्री भी कहा जाता है। यह खूबसूरत द्वीप कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता से लोगों को आकर्षित करता है।

जाने इन डांसिंग ट्री का राज, आखिर पेड़ कैसे कर सकते हैं बहुत तरह के नृत्य मुद्राए

द्वीप को खास बनाता है इस पर लगे पेड़ जब सूरज उगता है और अस्त होता है, तो इन पेड़ों की वजह से समुद्र का किनारा और भी खूबसूरत हो जाता है। यहां आने वाले सैलानियों के लिए फोटो खिंचवाने के लिए यह सबसे पसंदीदा जगह है। ये पेड़ समुद्र तट पर स्थित हैं और इनका आकार इतना अजीब है कि देखने वालों को लगता है कि ये नाचते हुए जम गए हैं। इन्हे किसी से नाचते हुए एक जगह पर रोक दिया है।

इन पेड़ों का आकार भी सामान्य पेड़ों से थोड़ा अलग होता है। आमतौर पर पेड़ों की शाखाएं जड़ों से बड़ी और घनी होती हैं, लेकिन इन पेड़ों की जड़ें सीधी और बड़ी होती है। समुन्दर की लहरे पेड़ो तक पहुंच जाती है। जिसकी वजह से इन पेड़ों की जड़े बाहार आ जाती है और यह बहुत ही ज्यादा सुंदर दिखती हैं। इन पेड़ों की सारी तस्वीरें अनोखी है। तस्वीरें देख कर भी यह पेड़ ऐसे ही लगते हैं जैसे कोई खबसूरत नृत्य कर रहे हो। यह पेड़ काफी ज्यादा अनोखे लगते हैं।

Tags:    

Similar News