भैया क़ूड़ा न समझना! बिना टेंशन चलेगी आपकी कार, खत्म होगी चिंता

अभी तक लगाए गये प्लांट से एक किलो वेस्ट से 750 एमएल डीजल तैयार किया जा चुका है। उधर, आईआईटी दिल्ली भी मेक इन इंडिया थीम के तहत इस शोध को पूरा कर रही है। साथ ही, प्रोजेक्ट को प्रोजेक्ट को पैसा मुहैया करवा रहे हैं।

Update: 2023-06-13 13:14 GMT

नई दिल्ली: पर्यावरण को प्लास्टिक की काफी वजह से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसकी वजह से पर्यावरण और खराब होता जा रहा है। ऐसे में अब आईआईटी दिल्ली ने एक नया आइडिया इजात किया है, जिसकी वजह से अब पर्यावरण के लिए बेकार प्लास्टिक खतरा नहीं बनेगी। दरअसल अब बेकार प्लास्टिक से आईआईटी दिल्ली डीजल तैयार करने में पहली सफलता हासिल कर चुका है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में लड़का-लड़की पर फरमान, कभी नहीं देखा होगा ऐसा अजीब मामला

बता दें, दुनियाभर में ऐसे महज चार प्लांट हैं और यही चौथा प्लांट है, जहां प्लास्टिक से डीजल के साथ कई तरह के पेट्रो प्रोडक्‍ट तैयार करने का काम होगा। इस मामले में वैज्ञानिकों का कहना है कि इस प्लांट की मदद से आसानी से डीजल बनाया जाएगा। यह वाहनों के साथ औद्योगिक क्षेत्रों में भी इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्षवर्धन का कहना है कि देश के कई राज्यों में ऐसे प्लांट को लगाया जाएगा। प्लास्टिक हमेशा से ही दुनिया के लिए एक चुनौती रही है। हालांकि, ये मामला अब और गंभीर हो गया है। प्लास्टिक सिर्फ इंसानों को ही नहीं बल्कि पर्यावरण के साथ जीवजंतुओं के लिए भी काफी खतरनाक है।

यह भी पढ़ें: 20 में बेहद हॉट! कौन है ये एक्ट्रेस, जिसे देख हर कोई बन रहा दीवाना

वहीं, अभी तक लगाए गये प्लांट से एक किलो वेस्ट से 750 एमएल डीजल तैयार किया जा चुका है। उधर, आईआईटी दिल्ली भी मेक इन इंडिया थीम के तहत इस शोध को पूरा कर रही है। साथ ही, प्रोजेक्ट को प्रोजेक्ट को पैसा मुहैया करवा रहे हैं। इस शोध का अब तक 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

Tags:    

Similar News