इस खास दिन के रूप में बसपा मना रही मायावती का 64वां जन्मदिन

अपने जन्मदिन पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मीडिया को संबोधित किया। मायावती ने कांशीराम को याद किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में अपना जन्मदिन मनाने का आह्लान किया।;

Update:2020-01-15 10:04 IST
इस खास दिन के रूप में बसपा मना रही मायावती का 64वां जन्मदिन
  • whatsapp icon

लखनऊ: बसपा सप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज जन्म दिन है। आज बुधवार को उनका 64वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ में अपने जन्मदिन पर मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मीडिया को संबोधित किया। मायावती ने कांशीराम को याद किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से जनकल्याणकारी दिवस के रूप में अपना जन्मदिन मनाने का आह्लान किया।

ये भी देखें: खुशखबरी: जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सेवा बहाल, इतने दिन कर सकेंगे इस्तेमाल

मीडिया से बात-चीत में मायावती ने भरतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मोदी राज में देश की अर्थव्यवस्था बीमार है। 130 करोड़ लोगों के रोजाना रोजी-रोटी का संकट है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मायावती ने कहा कि बीजेपी निजी स्वार्थ की वजह से सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। केंद्र की नीतियां पूरी तरह से गलत हैं और इस वजह से देश में इस वक्त गरीबी, अशिक्षा और तनाव का माहौल है। मायावती ने कहा कि गरीब, आदिवासी, मुस्लिम और दूसरे धार्मिक अल्पसंख्यक इस सरकार में ज्यादा परेशान हैं।

ये भी देखें: अभी-अभी हुआ बड़ा हमला: सीरिया के एयरबेस पर एक के बाद एक दागे चार रॉकेट

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आज मेरा जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को एक बार फिर से नववर्ष की शुभकामनाएं देना चाहती हूं।

 

Tags:    

Similar News