अल्का लांबा के समर्थन में आगे आई कांग्रेस, माकन ने किया ट्वीट

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने आज सदन में कहा कि 1984 सिख दंगा केस पर विचार करने के लिए प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव में पूर्व प्रधानमंत्री का कोई उल्लेख नहीं है।

Update:2018-12-22 11:40 IST
अल्का लांबा के समर्थन में आगे आई कांग्रेस, माकन ने किया ट्वीट
  • whatsapp icon

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के स्पीकर राम निवास गोयल ने आज सदन में कहा कि 1984 सिख दंगा केस पर विचार करने के लिए प्रस्ताव रखा गया था। इस प्रस्ताव में पूर्व प्रधानमंत्री का कोई उल्लेख नहीं है। विधायक जरनैल सिंह ने अपनी स्पीच यह बात जोड़ी थी। वहीं, कांग्रेस के बाद अब बीजेपी भी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गई है।

लांबा के समर्थन में आगे आई कांग्रेस

वहीं, आप से बर्खास्त होने के बाद अल्का लांबा के समर्थन में कांग्रेस पार्टी उतर आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन अल्का के समर्थन में आगे आये हैं।

यह भी पढ़ें: राजीव गांधी के भारत रत्न को वापस लेने पर सियासत शुरू, अलका लांबा बर्खास्त

दरअसल, अल्का ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि, ‘आज दिल्ली विधानसभा में प्रस्ताव लाया गया की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी को दिया गया भारत रत्न वापस लिया जाना चाहिये, मुझे मेरे भाषण में इसका समर्थन करने को कहा गया, जो मुझे मंजूर नही था, मैंने सदन से वॉक आउट किया। अब इसकी जो सज़ा मिलेगी, मैं उसके लिये तैयार हूं।



माकन ने भी किया ट्वीट

वहीं, अब अल्का के इसी ट्वीट पर माकन ने सहमति जताई है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘अगर ऐसा है, तो आपने सही करा अल्का जी। राजीव जी देश के लिए शहीद हुए। हम उनकी क़ुर्बानी कैसे भूल सकते हैं? जो आज तक बीजेपी भी नहीं कर पाई, वो बीजेपी की B टीम, AAP ने कर दिया। आपके ट्वीट के साथ संलग्न प्रस्ताव, किसी भी शंका को दूर कर देती है। इस प्रस्ताव का हम तीव्र निंदा करते हैं।’



यह भी पढ़ें: अगस्ता वेस्टलैंड: क्रिश्चियन मिशेल की जमानत पर कोर्ट आज सुना सकता है फैसला

Tags:    

Similar News