5 राज्यों में जीत की आहट ने कांग्रेस में भरा जोश, पूरे होमवर्क संग उतरी मैदान पर

Update: 2018-10-11 04:36 GMT

कानपुर: पांच राज्यों में होने वाले में जीत की आहट ने कांग्रेस पार्टी को संजीवनी देने का काम किया है जिसका असर कानपुर और कानपुर बुंदेलखंड में देखने को मिल रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओ और नेताओ में नई स्फूर्ति देखने को मिल रही है। कांग्रेस किसी भी मुद्दे को हाथ से जाने नही देना चाहती है।

यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘तितली’ का कहर ओडिशा में जारी, स्कूल- कॉलेज बंद, कई ट्रेनें रद्द

इसके साथ ही यूथ कांग्रेस ने मात्र डेढ़ माह के भीतर मध्य यूपी में पौने तीन लाख कार्यकर्ता बनाकर इतिहास रच रचने का भी काम किया है। बड़ी संख्या में युवाओ ने कांग्रेस पार्टी पर अपनी रूचि दिखाई है ।कानपुर में सबसे अधिक युवाओ ने यूथ कांग्रेस की सफलता ग्रहण की है। उत्तर प्रदेश के भीतर यह सभी विपक्षी पार्टियों के लिए खतरे की घंटी है। महागठबंधन में बसपा को सबसे ज्यादा कांग्रेस पार्टी चुभ रही है जिसकी वजह से गठबंधन का खाखा तैयार नहीं हो पा रहा है।

शहर में कांग्रेस पार्टी अक्सर कई धडो में बटी हुई नजर आती है ,कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी किसी से छिपी नहीं। बीते अप्रैल माह में कार्यकर्ता सम्मलेन में आये प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और गुनाब नबी आजाद के सामने ही दो गुटों के कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड गए थे। बीते मंगलवार का दिन कांग्रेस पार्टी का दिन बहुत अच्छा रहा।

यह भी पढ़ें: यूपी: तापमान में दर्ज की गई मामूली गिरावट

जहां कांग्रेस के तीनो गुट एक साथ अलग-अलग मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने का काम किया। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने अपने समर्थको के साथ बैल गाडी और तांगे पर सवार होकर निकले। पेट्रोल ,डीजल और घरेलु गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर बैल गाड़ी पर सवार हो कर मंडलायुक्त के कार्यालय तक पहुचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

पूर्व सांसद राजाराम पाल के मुताबिक राफेल मामले में चौकीदार भागीदार बन गए। पेट्रोल ,डीजल और घरेलु गैस की बढती हुयी कीमतों ने आम जनमानस का जीना मुस्किल कर दिया है। हमारी मांग है कि पेट्रोल डीजल ,घरेलु गैस को जीएसटी के दायरे में लाया जाये। इसके साथ ही राफेल मामले हुए घोटाले में बोलने से बचने वाले प्रधानमन्त्री को सवा सौ करोड़ की जनता को हकीकत से रूबरू कराये।

वही कान्ग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने गुजरात में हो रहे उत्तर भारतीयों के हमले के विरोध में गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और प्रधानमन्त्री का पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि जिस गुजरात ने महात्मा गाँधी जैसे महापुरुष को दिया।

जिन्होंने देश को आजादी दिलाने में अहम् योगदान दिया जिसका लोहा पूरी दुनिया मानती है। वही सरदार पटेल जिन्हें पूरी दुनिया लौह पुरुष के नाम से जानती है। ऐसे महान पुरुषो की धरती पर उत्तर भारतीयों पर जुल्म ढाए जा रहे है। यह हमले बीजेपी के द्वारा सुनियोजित तरीके से कराये जा रहे है ,जिसको कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नही करेगी।

वही कांग्रेस के पूर्व विधायक ने भी अपने समर्थको के साथ मिलकर पेट्रोल डीजल ,घरेलु गैस के दामो की बढ़ोतरी को लेकर धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से किचन का बजट बिगड़ गया है। अब वक्त आ गया है कि इस सरकार को जड से उखड फेकने का ,यदि यह सत्ता पर रहे तो देश आगे नही बढ़ने वाला नही है बल्कि पीछे चला जायेगा।

इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे ख़ुशी बात यह है कि बड़ी संख्या में युवाओ ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया है। मध्य उत्तर प्रदेश में आने वाले 29 जिलो में यूथ कांग्रेस ने मात्र देश माह पौने तीन लाख युवाओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया है।

युवाओ की संख्या 13 अगस्त से 30 सितम्बर के बीच बढ़ी है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है जिसमे सक्रिय सदस्यों की संख्या लगभग 55 हजार के करीब है । जिसमे सबसे अधिक कानपुर में 50 हजार युवाओ ने यूथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है ।

कांग्रेस की बढती लोकप्रिय देखकर कानपुर में सबसे ज्यादा बीजेपी और बसपा के खेमे में हलचल बढ़ी है । वही वर्तमान में कानपुर में पूरी तरह से बैकफूट पर नजर आ रही है। जिलाधय्क्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री के मुताबिक जिस प्रकार से पांच राज्यों में कांग्रेस पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है उसी प्रकार आने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को जनता का समर्थन मिलेगा। जनता सरकार की कथनी करनी में फर्क को समझ चुकी है और बहुत जल्द ही इसका परिणाम भी सामने आने वाला है।

Tags:    

Similar News