Cricketers Married Life: इन 5 विदेशी क्रिकेटर्स की वाइफ बिलकुल देशी, इनकी इंडियन बीवी से मिलिए

Foreign Cricketers Married Indian Women: क्रिकेट की चर्चे अक्सर पूरी दुनिया भर में होते हैं। ना सिर्फ अच्छी पारी या खिलाड़ियों की प्रदर्शन के चर्चे होते हैं।

Written By :  Anupma Raj
Update: 2022-09-20 14:34 GMT
Foreign Cricketers who married Indian Women (Image: Social Media)

Foreign Cricketers Married Indian Women: क्रिकेट की चर्चे अक्सर पूरी दुनिया भर में होते हैं। ना सिर्फ अच्छी पारी या खिलाड़ियों की प्रदर्शन के चर्चे होते हैं बल्कि खिलाड़ियों के पर्सनल लाइफ के भी खूब चर्चे होते हैं। कई बार खिलाड़ियों का नाम बॉलीवुड की हसीनाओं के साथ जुड़ जाता हैं तो कभी कभी विदेशी खिलाड़ियों का नाम भारतीय महिलाओं के साथ भी जुड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं उन 5 विदेशी क्रिकेटर्स के बारे में जिनकी वाइफ हैं इंडियन: 

ग्लैन मैक्सवेल और विनी रमण (Glenn Maxwell-Vini Raman)

ऑस्ट्रेलिया के बेस्ट ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की गर्लफ्रेंड विनि रमण के साथ शादी कर ली। बता दे यह जानकारी मैक्सवेल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। बता दे ग्लेन मैक्सवेल ने 18 मार्च को विनी रमन से ईसाई रीति-रिवाज से शादी रचाई थी, इसके बाद दोनों ने तमिल रीति-रिवाज से भी शादी की।


शादी से जुड़ी कुछ तस्वीर शेयर करते हुए मैक्सवेल ने शेयर की। बता दे विनि रमण ने भी तस्वीरें शेयर की। दरअसल मैक्सवेल की शादी का एक वीडियो वायरल हो भी हुई थी, जिसमें उन्होंने तमिल रीति-रिवाज से शादी की है। इस वीडियो में मैक्सवेल काफी खुश नजर आए थें।  

मोहसिन खान और रीना रॉय (Mohsin Khan-Reena Roy)

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के खेल का जादू दुनियाभर में रहा। इतना ही नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय भी उनकी दीवानी थीं, इतनी कि रीना रॉय ने मोहसिन खान से शादी कर ली थी। जिसके बाद रीना रॉय पाकिस्तान में बस गईं। बता दे दोनों की एक बेटी भी है, जिनका नाम सनम है।


हालांकि मोहसिन और रीना रॉय की शादी ज्यादा दिन नहीं चली और दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। अब रीना रॉय भारत में अपनी बेटी के साथ ही रहती हैं। 

मुथैया मुरलीधरन और मधिमलार राममूर्ति (Muttiah Muralidharan-Madhimalar Ramamurthy)

दरअसल विश्व क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन का नाम भी ऐसे क्रिकेटरों की लिस्ट में शुमार होता है, जिनका दिल एक भारतीय युवती के लिए धड़का था। जिसके बाद दोनों ने शादी भी कर ली। बता दे मुरलीधरन ने चेन्नई की मधीमलार राममूर्ति से साल 2005 में शादी की थी।


जिनसे अब मुरलीधरन को अब नरेन नाम का एक बेटा भी है। बता दे कि मधीमलार, राममूर्ति मलार हॉस्पिटल्स के late डॉ. एस राममूर्ति और उनकी पत्नी डॉक्टर नित्या राममूर्ति की बेटी हैं। 

शोएब मलिक और सानिया मिर्जा (Shoaib Malik- Sania Mirza)

दरअसल पाकिस्तान के जाने माने क्रिकेटर शोएब मलिक ने भारत की बेहतरीन टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा से शादी की। बता दे शोएब और सानिया ने साल 2010 में शादी कर ली। दरअसल इन दोनों स्टार खिलाड़ियों की शादी हैदराबाद के एक शाही होटल में हुई थी।


बता दे जब इन दोनों खिलाड़ियों की शादी हुई थी तो उस समय लोगों ने सोशल मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स भी किए थे। दोनों को ही काफी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ा था। दरअसल बता दे भारतीय युवती के साथ किसी विदेशी क्रिकेटर की यह सबसे चर्चित शादी रही थी।

शॉन टेट-माशूम सिंघा (Shaun Tait- Mashoom Singha)

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के एक पूर्व तेज गेंदबाज ने भी एक भारतीय हसीना का दिल चुराया था, जिनका नाम माशूम सिंघा है। दरअसल शॉन टेट और माशूम सिंघा दोनों ने लंबे समय तक साथ रहने के बाद साल 2014 में मुंबई में एक हफ्ते तक चले ग्रैंड वेडिंग वीक में शादी कर ली थी।


इनकी शादी काफी चर्चा में भी रही थी। दरअसल बता दे कि शॉन टेट और माशूम सिंघा की शादी में भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और युवराज सिंह भी शामिल हुए थे।

Tags:    

Similar News