केएल राहुल और आथिया शेट्टी शादी के बंधन में बंधे, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों को तांता

Kl Rahul Athiya Shetty Wedding: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। राहुल और आथिया 23 जनवरी यानी आज एक-दूसरे के हो गए। उनकी शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2023-01-23 15:18 GMT

Kl Rahul Athiya Shetty Wedding

Kl Rahul and Athiya Shetty Wedding: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। राहुल और आथिया 23 जनवरी यानी आज एक-दूसरे के हो गए। उनकी शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई। जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। राहुल और आथिया की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। दोनों की शादी धूमधाम से सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में हुई। सुनील शेट्टी ने शादी के बाद अपने बेटे अहान शेट्टी के साथ मिठाई भी बांटी।

कई क्रिकेटर हुए शादी में शामिल:

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज़ केएल राहुल ने काफी दिनों तक आथिया शेट्टी के साथ रिलेशनशिप में रहे। दोनों पहले ही अपने प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर कर चुके हैं। टीम इंडिया के लगातार मैचों के कारण और टी-20 वर्ल्ड कप के चलते राहुल को शादी के लिए समय नहीं मिल पा रहा था। लेकिन अब उन्होंने टीम इंडिया से छुट्टी लेकर आथिया शेट्टी संग शादी रचाई है। केएल राहुल की शादी में कई क्रिकेटर्स भी शामिल भी शामिल हुए। इसमें वरुण एरोन, इशांत शर्मा समेत कई बड़े नाम शामिल रहे। हालांकि विराट कोहली, रोहित शर्मा और अन्य टीम इंडिया के खिलाड़ी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज में व्यस्त होने के कारण इसमें शामिल नहीं हो पाए।

तीन साल से ज्यादा समय से कर रहे थे एक-दूजे को डेट:

गौरतलब है कि अथिया और राहुल पिछले तीन साल से भी ज़्यादा समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और दोनों ने अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर पर अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप भी दे दिया था। अथिया अक्सर राहुल के साथ उनके कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दौरों पर यात्रा करती हैं। वो उनके साथ जर्मनी भी गई थी और उनकी खूब देखभाल भी की, जहां राहुल की सर्जरी भी हुई थी। केएल राहुल टेस्ट टीम के उप कप्तान भी हैं जो शादी के तुरंत बाद ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज वो टीम का हिस्सा होंगे।

शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा:

बता दें अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी मीडिया से मुलाकात करने बाहर आ गए। इस दौरान सुनील शेट्टी काफी खुश नज़र आ रहे थे। सुनील शेट्टी ने पेस्टल पिंक कलर की धोती और कुर्ता पहना रखा था, उनके साथ उनका बेटा भी नज़र आ रहा था। उन्होंने कहा कि ''शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा।'' 

Tags:    

Similar News