Players Love Story: गज़ब खिलाड़ियों की अजब प्रेम कहानियां, रोमांस और रोमांच से है भरपूर
Players Love Story: गज़ब खिलाड़ियों की अजब प्रेम कहानियां इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का। शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा से शादी की थी।;
गज़ब खिलाड़ियों की अजब प्रेम कहानियां, रोमांस और रोमांच से है भरपूर: Photo- Social Media
Players Love Story: इन दिनों क्रिकेटर शोएब मलिक और उनकी पत्नी टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा (Shoaib Malik-Tennis Star Sania Mirza_ के बीच अलगाव की खबरें चल रही हैं। अब सच्चाई भले चाहे जो हो, लेकिन इनकी प्रेम कहानी भी गजब की रही है। एक पाकिस्तानी और हिंदुस्तानी के बीच का क्रॉस बॉर्डर प्रेम अद्भुत रहा है। लेकिन ऐसे और भी खिलाड़ी हैं जिनका रोमांस (romance) और विवाह एकदम अलग ही रहा है।
शिखर धवन और आएशा (Shikhar Dhawan and Ayesha)
इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता है भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन का। शिखर धवन ने ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा से शादी की थी। आयशा तलाकशुदा महिला थीं जिनके दो बेटियां भी हैं। शिखर धवन और आयशा की उम्र के बीच का फर्क 10 साल का है। घरवालों ने खूब विरोध किया, लेकिन शिखर धवन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। शिखर धवन और आयशा का अब एक बेटा भी है, जिसका नाम है जोरावर।
शिखर धवन और आएशा: Photo- Social Media
अनिल कुंबले - चेतना (Anil Kumble - Chetna)
भारतीय क्रिकेट टीम के जोरदार स्पिनर अनिल कुंबले की प्रेम कहानी भी हैरान करने वाली है। अनिल कुंबले ने 1999 में चेतना से विवाह रचाया था। चेतना पहले से ही तलाकशुदा थीं और उनके एक बेटी भी थी।
अनिल कुंबले - चेतना: Photo- Social Media
मुरली विजय - निकिता (Murali Vijay - Nikita)
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर के तौर पर खेल चुके मुरली विजय की कहानी भी गजब की है। दरअसल, मुरली विजय का दिल आया भी तो अपने ही साथी क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता पर। बताया जाता है कि दिनेश कार्तिक की पत्नी निकिता के साथ मुरली विजय का अफेयर चल रहा था। जब दिनेश कार्तिक को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत निकिता को तलाक दे दिया और इसके बाद मुरली विजय ने निकिता से शादी कर ली।
मुरली विजय - निकिता: Photo- Social Media
मोहम्मद शमी - हसीन जहां (Mohammed Shami - Haseen Jahan)
मोहम्मद शमी दुनिया के बेहतरीन बॉलर्स में से हैं। मोहम्मद शमी ने हसीन जहां से 2014 में निकाह किया था। हसीन जहां पहले से ही तलाकशुदा थीं और उनकी एक बेटी भी थी। वैसे, शमी का कहना है कि हसीन जहां ने अपनी तलाकशुदा होने की बात उनसे छिपा ली थी। दोनों का रिश्ता बिगड़ चुका है।
मोहम्मद शमी - हसीन जहां: Photo- Social Media
वेंकटेश प्रसाद - जयंती (Venkatesh Prasad - Jayanti)
वेंकटेश प्रसाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज हैं। उनकी शादी 1996 में जयंती से हुई थी। जयंती, पहले से ही शादीशुदा थीं, मगर उनका तलाक हो गया था।
वेंकटेश प्रसाद - जयंती: Photo- Social Media
हार्दिक - नताशा (Hardik - Natasha)
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पहली बार नताशा स्टोनकोविक से एक पार्टी में मिले थे। नताशा सर्बिया से बॉलीवुड में किस्मत आजमाने आई थीं। नताशा को हार्दिक का स्वाभाव काफी पंसद आया था। उसके बाद से दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। आज ये कपल एक शादीशुदा खुशहाल जिंदगी बिता रहा है और ये दोनों स्टार्स आज माता-पिता भी बन चुके हैं।
हार्दिक - नताशा: Photo- Social Media
युवराज सिंह - हेज़ल कीच (Yuvraj Singh - Hazel Keech)
युवराज सिंह बेहतरीन क्रिकेटर में से एक हैं। युवराज की मुलाकात ब्रिटिश मॉडल हेजल कीच से किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में हुई थी। तीन साल तीन महीने तक एक-दूसरे को जानने के बाद युवराज और हेजल ने 2016 में शादी की थी।
युवराज सिंह - हेज़ल कीच: Photo- Social Media