अमेरिकी फुटबॉलर ने घुटनों के बल बैठ किया गर्लफ्रेंड प्रपोज, तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठा स्टेडियम

Hassani Dotson Stephenson: फुटबॉल खिलाड़ी हसनी डॉटसन स्टीफेंसन (Hassani Dotson Stephenson) ने अपनी गर्लफ्रेंड को एक ख़ास अंदाज़ में प्रपोज किया। स्टीफेंसन ने एक घुटने पर बैठकर अंगूठी दिखाते हुए प्रपोज़ किया। उनकी गर्लफ्रेंड की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-07-09 09:04 GMT

Hassani Dotson Stephenson: खेल के मैदान पर अमूमन खिलाड़ियों के द्वारा अजीब हरकतों के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते है। कई बार खिलाड़ी मैदान पर आपस में भी भिड़ जाते है, तो पूरा स्टेडियम सन्न रह जाता है। लेकिन कई बार ऐसी अजीब घटना भी होती है जिस पर पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठता है। अब ऐसी ही एक घटना अमेरिकी फुटबॉल लीग- मेजर लीग सॉकर (Hassani Dotson Stephenson) में देखने को मिली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे है।

खिलाड़ी ने बीच मैदान पर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज:

बता दें मेजर लीग सॉकर में मिनेसोटा एफसी और सैन जोस अर्थक्वेक के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों से ज्यादा चर्चा में 'हसनी डॉटसन स्टीफेंसन' (Hassani Dotson Stephenson) रहे है। उन्होंने मैच के दौरान पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। जिस समय उन्होंने घुटनों के बल बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया तो पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठा। अब लोग फैंस इस घटना का वीडियो जमकर लाइक कर रहे है।

अंगुठी दिखाते हुए किया प्रपोज:

फुटबॉल खिलाड़ी हसनी डॉटसन स्टीफेंसन (Hassani Dotson Stephenson) ने अपनी गर्लफ्रेंड को एक ख़ास अंदाज़ में प्रपोज किया। स्टीफेंसन ने एक घुटने पर बैठकर अंगूठी दिखाते हुए प्रपोज़ किया। उनकी गर्लफ्रेंड की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने प्रपोज़ स्वीकार करते हुए हहसनी डॉटसन को गले लगा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो और फोटो अब उनके फैंस सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे है। इसका वीडियो खुद हहसनी डॉटसन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को धन्यवाद दिया।

काफी समय से एक-दूसरे के रिलेशनशिप में है दोनों:

स्टीफेंसन अपनी गर्लफ्रेंड पेट्रा वुकोविक के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में है। दोनों को अक्सर साथ घूमते देखा जाता है। फेंसन की गर्लफ्रेंड पेट्रा वुकोविक ने भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर स्टीफेंसन द्वारा प्रपोज करने की तस्वीर को शेयर की है। पेट्रा वुकोविक ने अपने इंस्टा पोस्ट पर लिखा कि 'मेरे दिल में जो खुशी है उसे शब्दों में बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। तुम्हारा प्यार मिलना मेरे लिए वरदान है।'' दोनों की लव स्टोरी अब सोशल मीडिया पर छा गई है।

दीपक चाहर ने आईपीएल के दौरान किया था ऐसा ही:

खेल के मैदान पर ऐसा वाक्या पहले भी कई दफा हो चुका है। हाल ही में आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर ने अपने गर्लफ्रेंड को ऐसे ही प्रपोज़ किया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। हाल ही में दोनों शादी के बंधन में बंध गए है।  

Tags:    

Similar News