रियो में अतनु ने चलाए सटीक तीर, नॉकआउट के लिए किया क्वालीफाई

यहां ओलंपिक के तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के अतनु दास ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन किया। अतनु ने पुरुषों के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में पांचवां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही वह नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर गए। अतनु का प्रदर्शन इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इस स्पर्धा में उनके अलावा 63 और तीरंदाज थे।

Update: 2016-08-06 07:50 GMT

रियो डी जेनेरियो : यहां ओलंपिक के तीरंदाजी स्पर्धा में भारत के अतनु दास ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन किया। अतनु ने पुरुषों के व्यक्तिगत रैंकिंग राउंड में पांचवां स्थान हासिल किया। इसके साथ ही वह नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर गए। अतनु का प्रदर्शन इस मायने में महत्वपूर्ण है कि इस स्पर्धा में उनके अलावा 63 और तीरंदाज थे। नॉकआउट राउंड में इनमें से 32 तीरंदाज पहुंचे हैं।

दक्षिण कोरिया के वूजिन किम ने 700 अंकों के साथ रैंकिंग राउंड में नया विश्व और ओलम्पिक रिकॉर्ड कायम किया। इससे पहले विश्व व ओलम्पिक रिकॉर्ड 699 अंकों का था। अतनु ने 683 अंक जुटाए।

अमेरिका के ब्रैडी एलिसन 690 अंकों के साथ दूसरे और इटली के डेविड पास्क्वालुकी 685 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा का नॉकआउट 8 अगस्त को होगा। इसे पार करने वाले खिलाड़ी अंतिम 16 में जगह बनाएंगे।

Tags:    

Similar News