Asia Cup 2022: यूएई को मिली एशिया कप 2022 की मेजबानी, सौरव गांगुली ने बताई वजह

Asia Cup 2022: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पुष्टि की है कि एशिया कप 2022 यूएई में आयोजित किया जाएगा। आर्थिक और राजनीतिक तंगी के कारण श्रीलंका ने अपने देश में आयोजन से इनकार कर दिया था।

Written By :  Aakash Mishra
Update: 2022-07-22 06:44 GMT

Asia Cup 2022 (Image Credit: Twitter)

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) करेगा। इससे पहले एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका को दी गयी थी, लेकिन अब श्रीलंका ने हाथ खड़े कर लिए है। दरअसल, श्रीलंका में जारी आर्धिक और राजनीतिक संकट के बीच श्रीलंका ने टूर्नामेंट की मेजबानी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद टूर्नामेंट को यूएई में करवाने का फैसला किया गया है।

बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की मीटिंग के बाद सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने खुद इस बात की जानकारी दी। गांगुली ने कहा, "'एशिया कप का आयोजन यूएई में होगा। क्योंकि इस समय यही एक ऐसी जगह है, जहां बारिश नहीं होती।'

पहले स्टैंडबाय के तौर पर बांग्लादेश को रखा गया था और भारत के नाम पर भी विचार चल रहा था। लेकिन इन देशों में इस समय मानसून अपने चरम पर होता है, जिसे ध्यान में रखते हुए टूर्नामेंट को यूएई में आयोजित करने का फैसला लिया गया है।

गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है श्रीलंका

इससे पहले श्रीलंका बोर्ड ने बुधवार को एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को जानकारी दे दी थी कि देश में आर्थिक और राजनीतिक संकट के चलते श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड एशिया कप 2022 की मेजबानी करने की स्थिति में नहीं है। हाल में श्रीलंका बोर्ड ने मौजूदा संकट के कारण लंका प्रीमियर लीग (LPL) के तीसरे सीजन को भी स्थगित कर दिया था। बता दे कि श्रीलंका इस वक्त बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है, जहां देश में जरूरी आवश्यकताओं की भी कमी है। कुछ ही दिन पहले एक श्रीलंकाई क्रिकेटर का विडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उन्हें गाड़ी में पेट्रोल भरवाने के लिए दो दिन तक लाइन में लगे रहना पड़ा। इन सब चीजों से श्रीलंका के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

अगस्त में होना है एशिया कप

एशिया 2022 का आयोजन 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होना है, जिसमें 6 एशियाई टीमें हिस्सा लेगी। इस बार एशिया कप के सभी मैच टी20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे, ऐसा इसलिए क्योंकि अक्टूबर में टी20 विश्व कप भी होना जिसको लेकर तैयारी हो जाएगी। आखिरी बार एशिया कप 2018 में खेला गया था, जिसमें भारत ने कप जीता था। वहीं 2020 में इसे कोरोना महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। इस बार टूर्नामेंट में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम क्वालीफाई कर चुकी हैं। जबकि छठी टीम का निर्णय क्वालीफाइंग दौर में होगा। क्वालीफाइंग दौर में हांगकांग, कुवैत, सिंगापुर और यूएई की टीम भिड़ेगी, जो कि 20 अगस्त से खेला जाएगा।

अक्टूबर में होगा टी20 विश्व कप

वहीं, इस साल अक्टूबर में टी20 विश्व कप खेला जाएगा। जो कि ऑस्ट्रेलिया में आयोजित की जाएगी। यह पहला मौका है जब टी20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में हो रहा है। पिछले साल टूर्नामेंट दुबई में हुआ था, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था। वहीं भारत का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा था और टीम ग्रुप दौर में हारकर बाहर हो गई थी।

Tags:    

Similar News