Asia Cup Hockey : इंडोनेशिया को 16-0 से हरा टॉप चार में पहुंचा भारत, विश्वकप से भी बाहर हुआ पाकिस्तान

Asia Cup Hockey IND vs INA : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2022 में इंडोनेशिया को 16-0 से हरा कर टॉप 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। तो वहीं पाकिस्तानी हॉकी टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-05-26 14:39 GMT

Asia Cup Hockey India vs Indonesia (image credit social media)

Asia Cup Hockey India vs Indonesia: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशिया कप 2022 में इंडोनेशिया को 16-0 से हरा कर टॉप 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम ने इस मैच में रिकॉर्ड गोल से जीत दर्ज की है, तो वहीं पाकिस्तानी हॉकी टीम इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस मैच में भारत को हर हाल में जीत की जरूर थी, भारत को इस मैच में 15 गोल के अंतर से जीत हासिल करनी थी। भारत की युवा खिलाड़ियों से सजी टीम ने इस असंभव काम को आसानी से पूरा किया व मैच को एकतरफा जीत लिया है। भारत पिछ्ले मैच में पाकिस्तान के विरुद्ध 1-1 से ड्रॉ रहा था, उसके बाद जापान ने उसे 5-2 से हरा दिया था।

पाकिस्तान की टीम हुई विश्व कप से बाहर

वहीं इस जीत के साथ भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान को एशिया कप से बाहर कर दिया है, बल्कि अगले साल भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले विश्वकप से भी पाकिस्तान की टीम को बाहर कर दिया है। एशिया कप 2022 में टॉप 3 पर रहने वाली टीमों को हॉकी विश्वकप के लिये क्वालिफाई माना जाता लेकिन भारत के सुपर 4 में पहुंचते ही जापान, मलेशिया और साउथ कोरिया की टीम क्वालिफाई कर गई हैं।

चौथे क्वार्टर - भारतीय टीम ने इस क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में दो गोल कर दिए, पहला गोल सुदेव ने और फिर अगला गोल दिप्सन ने किया। ये गोल पेनल्टी कॉर्नर पर आया। इसके बाद सुदेव ने 55वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। अगले मिनट में सेलवमन ने एक और गोल कर भारत का स्कोर 14-0 कर दिया। यहां से भारत को अगले दौर में जाने के लिए एक और गोल की जरूरत थी जो 58वें मिनट में कर दिया। दिप्सन ने 59वें मिनट में भारत के लिए 16वां गोल कर दिया। ये इस टूर्नामेंट के मौजूदा संस्करण में एक टीम के द्वारा किए गए सबसे ज्यादा गोल हैं।

तीसरा क्वार्टर - भारत को 38वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार फिर इंडोनेशिया के गोलकीपर ने गेंद को पोस्ट में जाने से रोक लिया। भारत के लिए सातवां गोल इसी क्वार्टर में आया। यह सेलवम का पहला और भारत का सातवां गोल था। लेकिन 41वें मिनट में दिप्सन टर्की ने गोल कर दिया। फिर से भारत को 42वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक मिला, व फिर भारत ने गोल कर दिया, इस बार भी गोल दिप्सन ने किया। भारत ने इस क्वार्टर के आखिरी मिनट में एक और गोल कर दिया। 

दूसरे क्वार्टर - इस क्वार्टर में एसवी सुनील ने 19वें मिनट में भारत के लिए चौथा गोल कर किया। एक मिनट बाद नीलम संजीप ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 5-0 से आगे कर दिया। तीन मिनट बाद भारतीय टीम ने लेफ्ट फ्लैंक से मौका बनाया और गेंद आई सुनील के पास, सुनील ने इस बार भी गोल करने में कोई गलती नहीं की भारतीय टीम 5 - 0 से आगे हो गई।

पहले क्वार्टर - भारत ने इस मैच में पहले ही क्वार्टर से इंडोनेशिया पर दबाव बनाए रखा। भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति ने उसके घेरे में लगातार हमले बोले। इस मामले में टीम इंडिया सफल रही और पहले ही क्वार्टर में उसने तीन गोल कर दिए। जिसमें दो गोल पवन राजभर ने किया। पहला गोल पवन ने मैच के 10वें मिनट में किया। दो मिनट बाद भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, इस शॉट को रशर ने रोक लिया लेकिन पवन ने रिबाउंड पर गेंद को गोलपोस्ट में डाल स्कोर 2-0 कर दिया। 14वें मिनट में उत्तम सिंह ने गोल करके स्कोर 3-0 से आगे कर दिया। 

Tags:    

Similar News