ऑस्ट्रेलिया के नए वनडे कप्तान की रेस में ये तीन बड़े खिलाड़ी, डेविड वॉर्नर से हटेगा आजीवन प्रतिबंध..?

Australia ODI Captain: ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान आरोन फिंच ने हाल ही में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वो ऑस्ट्रेलिया टीम के वनडे और टी-20 कप्तान भी है। ऐसे में अब फिंच के वनडे से संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान का पद भी खाली हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जल्द ही वनडे टीम के नए कप्तान का एलान कर सकता है।

Written By :  Suryakant Soni
Update: 2022-09-13 16:53 GMT

Australia ODI Captain: ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान आरोन फिंच ने हाल ही में वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया। वो ऑस्ट्रेलिया टीम के वनडे और टी-20 कप्तान भी है। ऐसे में अब फिंच के वनडे से संन्यास के बाद ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान का पद भी खाली हो गया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया जल्द ही वनडे टीम के नए कप्तान का एलान कर सकता है। इस रेस में ऑस्ट्रेलिया के तीन बड़े खिलाड़ी शामिल है। इस जिम्मेदारी को संभालने के लिए जिनका नाम सबसे आगे है उनमें पेट कमिंग्स, डेविड वार्नर और ग्लेन मैक्सवेल शामिल है। अब इन तीनों में से ऑस्ट्रेलिया के वनडे कप्तान की जिम्मेदारी मिलनी तय मानी जा रही है।

डेविड वॉर्नर से हटेगा आजीवन प्रतिबंध..?

बता दें ऑस्ट्रेलिया के नए वनडे कप्तान के रेस में डेविड वार्नर का नाम सबसे अधिक सुर्ख़ियों में हैं। लेकिन उनकी कप्तानी पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था। इस कारण उनके कप्तान बनने पर सवाल खड़ा हो गया है। लेकिन उनके फैंस के लिए खुशखबरी हैं, कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही उनकी कप्तानी पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटाया जाएगा। पिछले काफी समय कई पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने उनके आजीवन प्रतिबंध को समाप्त करने की बात कही है। अब देखना हैं कि क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनकी कप्तानी पर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटाता है या नहीं..?

2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में लगा था आजीवन प्रतिबंध:

बता दें ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ओपनर बल्लेबाज़ डेविड वार्नर की कप्तानी पर 2018 में आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था। 2018 में हुई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में डेविड वार्नर ने गेंद से छेड़छाड़ के आरोप में प्रतिबंध झेला था। उनके साथ पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण में उनका साथ दिया था। जिसके बाद स्टीव स्मिथ से कप्तानी छीन ली। और वॉर्नर को कप्तानी के लिए आजीवन प्रतिबंध किया गया। लेकिन अब उस मामले को बीते चार साल हो गए। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि वार्नर पर लगे उस आजीवन प्रतिबंध को जल्द ही हटा दिया जाएगा।

पेट कमिंग्स और ग्लेन मैक्सवेल भी है दावेदार:

डेविड वार्नर को अगर यह जिम्मेदारी नहीं मिलती है तो उनकी जगह दो और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस रेस में शामिल है। इसमें एक तो ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पेट कमिंग्स का नाम सबसे आगे हैं। जबकि दूसरा नाम दुनिया के सबसे धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का बताया जा रहा है। अब देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए किस खिलाड़ी पर दांव खेलता है।   

Tags:    

Similar News