जन्मदिन: गंभीर बल्लेबाजी का है करिश्मा, इनके नाम दर्ज हैं क्रिकेट के कई सम्मान

गौतम गंभीर एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 टेस्ट मैचों में लगातार 5 शतक बनाए हैं। गौतम गंभीर को उनके क्रिकेट की वजह से ही देश के दूसरे सबसे बड़ा खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्नानित किया जा चुका है।

Update: 2016-10-13 14:56 GMT

दिल्ली: टीम इंडिया के मिस्टर भरोसेमंद गौतम गंभीर को रन मशीन कहा जाए, तो अतिशयोक्त नहीं होगी। वह एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 5 टेस्ट मैचों में लगातार 5 शतक बनाए हैं। गौतम गंभीर को उनके क्रिकेट की वजह से ही देश के दूसरे सबसे बड़ा खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्नानित किया जा चुका है।

बचपन के गंभीर

-गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर 1981 को दिल्ली में हुआ था।

-गंभीर जब 18 दिन के थे, तो उन्हें उनके दादा दादी ने अडॉप्ट कर लिया।

-गंभीर की आरंभिक शिक्षा मॉडर्न स्कूल से हुई। इसके बाद हिंदू कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया।

-गंभीर ने 10 वर्ष की अवस्था में क्रिकेट खेलना शुरू किया था।

-उनके मेंटर तो उनके मामाजी थे, लेकिन कोचिंग उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के संजय भारद्वाज और राजू टंडन ने दी।

अंतरराष्ट्रीय दस्तक

-गौतम गंभीर बाएं हाथ के आरंभिक बल्लेबाज हैं और घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं।

-पहली बार 2002 में गंभीर ने भारतीय दौरे पर आई जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ घरेलू मैचों में लगातार दो दोहरे शतक लगा कर चयनकर्ताओं को अपने बारे में सोचने पर मजबूर किया।

-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पदार्पण अप्रैल 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय मैच से हुआ।

-नवंबर 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने टेस्ट कैप पहनी।

-आईपीएल में 2008 से 2010 तक वह डेलही डेयर डेविल्स की तरफ से खेले।

-इसके बाद 2011 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान बने।

-गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2012 और 2014 में आईपीएल जीता।

-गौतम गंभीर अब तक 57 टेस्ट में 4125 रन बना चुके हैं। वन डे में 147 मैच केल कर वह 5238 रन अपने खाते में दर्ज कर चुके हैं।

उतार चढ़ाव और वापसी

-2005 से 2007 तक उनका प्रदर्शन उतार चढ़ाव भरा रहा।

-2007 आईसीसी वर्ल्ड ट्वेंटी ट्वेंटी के लिए चयन। टूर्नामेंट में भारत की ओर से सर्वाधिक 227 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

-फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंदों पर 75 रन बनाए।

-2008 में गंभीर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सर्वाधिक 463 रन बनाए, बावजूद इसके कि वह अंतिम मैच वह नहीं खेले थे।

-इससे पहले मैच में गंभीर पर शेन वॉटसन को कोहनी मारने का आरोप था, और वह अगले मैच के लिए प्रतिबंधित कर दिए गए थे।

-इसके बाद वर्ष के अंत में इंगलैंड और अगले वर्ष 2009 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वह श्रंखला में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

-इसी साल गंभीर को आईसीसी टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर-2009 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ढेरों उपलब्धियां

-इसी वर्ष न्यूजीलैंड में गंभीर ने 89 की औसत से छह पारियों में 445 रन बनाए और भारत ने चार दशक बाद न्यूजीलैंड में श्रंखला 1–0 से जीत ली।

-इसी वर्ष उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया। गंभीर ने 2 टेस्ट खेल कर 2 शतक बनाए।

-2010 में वह वन डे टीम इंडिया के कप्तान बने और न्यूजीलैंड को 5-0 से धोया। 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ फिर कप्तान बने।

-गौतम गंभीर छह एकदिवसीय मैचों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया और 2010 से 2011 के बीच खेले गए इन सभी छह मैचों में जीत दर्ज की।

-2011 विश्व कप में गंभीर ने फाइनल में 122 गेंदों पर 97 रन बनाए। दोनों आरंभिक बल्लेबाजों के जल्दी आउट हो जाने के बाद उन्होंने कोहली और फिर धोनी के साथ पार्टनरशिप की। फिर तो एक इतिहास रचा गया।

-कई सारे विवादों में घिरे गौतम गंभीर ने एक लंबे गैप के बाद 8 अक्टूबर 2016 को टीम इंडिया में न्यूजीलैंड के खिलाफ फिर वापसी की है।

-वह अब तक 9 टेस्ट सेंचुरी और 11 वन डे सेंचुरी बना चुके हैं

-गंभीर 12 बार मैन ऑफ द मैच भी बने हैं।

(फोटो साभार: संताबंता.कॉम/केकेआर,इन/रीडिफ/यूट्यूब)

आगे स्लाइड में देखिए अन्य फोटोज...

 

Tags:    

Similar News